Delhi MCD Chunav winner AAP मंगोल पुरी में इस बार कौन मारेगा बाजी
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana1464336

Delhi MCD Chunav winner AAP मंगोल पुरी में इस बार कौन मारेगा बाजी

Mangol Puri Delhi MCD Chunav Result 2022: MCD चुनाव को लेकर सारी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. मंगोल पुरी विधानसभा में एमसीडी के पांच वार्ड आते हैं. इन वार्डों में कांग्रेस बीजेपी और आप के प्रत्याशी आमने-सामने हैं.

दिल्ली विधान सभा की डिप्टी स्पीकर AAP की राखी बिड़लान मंगोल पुरी से विधायक हैं.

नई दिल्ली: AAP Wins Mangol Puri Delhi MCD Chunav दिल्ली के मंगोल पुरी विधान सभा में केवल तीन वार्ड आते हैं. मंगोल पुरी-ए, मंगोल पुरी-बी और रोहिणी-सी है. मंगोल पुरी की कुल Population 231907 है जिसमें की 83234 की आबादी SC समुदाय से है. वहीं मंगोल पुरी में तीनों वार्डों पर चुनावी मुद्दे केन्द्र में कूडे़ का अंबार और भ्रष्टाचार है. 

आज दिल्ली नगर निगम चुनाव की काउटिंग भी शुरू हो चुकी है और थोड़ी ही देर में रूझान आने शुरू भी हो जाएंगे. बता दें कि 2007 के बाद से दिल्ली नगर निगम में BJP का दबदबा रहा है, वहीं एग्जिट पोल के हिसाब से AAP की जीत होने का अनुमान लगाया जा रहा है.   

मंगोल पुरी की रोहिणी-सी सीट ही केवल सामान्य सीट है जहां पर उपचुनाव 2021 में आप के उम्मीदवार राम चंद्र की जीत हुई थी, मंगोल पुरी-ए SC सीट है जहां से वर्तमान में बीजेपी से नीता रुखद पार्षद हैं तो वहीं मंगोल पुरी-बी SCW सीट है जहां विजय कुमार, बीजेपी से पार्षद हैं. मंगोलपुरी की कुल आबादी 231907 है जिसमें SC समुदाय की आबादी 83234 हैं. बता दें, दिल्ली विधान सभा की डिप्टी स्पीकर AAP की राखी बिड़लान मंगोल पुरी से विधायक हैं. 

मंगोलपुरी विधानसभा सीट (Mangolpuri Vidhansabha Seat Delhi MCD Election 2022 Result )

पार्टी/वार्ड  मंगोलपुरी ए- 49 (SC)  मंगोलपुरी बी- 50 (SCW)  रोहिणी सी- 51 (स) 
AAP  राकेश जाटव  सुमन सावरिया   अनिल मित्तल
BJP  अशोक कुमार बिड़लान  राजेश्वरी जसवंत  धर्मबीर शर्मा
Congress  ओमप्रकाश   पूजा  जितेंद्र आहूजा
BSP राजमनी उषा नवरिया --
Independent संजय कुमार -- 6 कैंडिडेट

 

दिल्ली MCD चुनावों की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

मंगोल पुरी में लोग नाली, पार्किंग, स्ट्रीट लाइट, कूड़े के मैनेजमेंट और टूटी हुई सड़कों से परेशान हैं. जहां एक ओर AAP ने वादा किया है कि विजय मिलने के बाद वो जनता को सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाएगी तो वहीं Congress ने कहा है कि सत्ता में आने के बाद वो शीला दिक्षित मॉडल पर काम करेगी. BJP का कहना है कि अगर MCD की सत्ता आप या कांग्रेस के हाथों में चली गई तो भ्रष्टाचार के अलावा दिल्ली में और कुछ नहीं बचेगा.