Chaitra Navratri 2023 Rashifal: नवरात्रि पर राशि अनुसार मां को इस तरह करें प्रसन्न, अर्पित करें ये चीज
Advertisement

Chaitra Navratri 2023 Rashifal: नवरात्रि पर राशि अनुसार मां को इस तरह करें प्रसन्न, अर्पित करें ये चीज

Navratri 2023 2nd day Rashifal: चैत्र नवरात्रि में अपने ऊपर मां की कृपा बरसाने और आशीर्वाद पाने के लिए सभी राशि के जातक अपनी राशि अनुसार मां को इन रंगों का चोला अर्पित करें. 

Chaitra Navratri 2023 Rashifal: नवरात्रि पर राशि अनुसार मां को इस तरह करें प्रसन्न, अर्पित करें ये चीज

Aaj ka Rashifal 23 March 2023: कल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. इन दिनों में सब लोग मां को अपनी भक्ति से प्रसन्न करने और मनचाहे फल की प्राप्ति में लगे रहते हैं. वहीं उनका आशीर्वाद और कृपा के लिए लोग की उपायें भी करते हैं. आज नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. नवरात्रि के दौरान आप अपनी राशि के अनुसार पूजा-पाठ करें और राशि अनुसार मां को ये चीजें अर्पित करें. 

मेष राशि (Aries)- नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि के लोग आज मां को लाल रंग के कपड़े चढ़ाएं और साथ ही लाल फूल भी अर्पित करें. बता दें कि मां ब्रह्मचारिणी को लाल रंग प्रिय है. इसलिए आज लाल रंग के वस्त्र भी पहने. 

वृषभ राशि (Taurus)- आज आप मां का आशीर्वाद पाने के लिए सफेद वस्त्र मां को चढ़ाएं और साथ ही मां को पूजा में बताशे का भोग लगाएं. आप खुद भी सफेद कपड़े पहन सकते हैं. 

मिथुन राशि (Gemini)- नवरात्रि में आप मां दुर्गा को हरे रंग का चोला चढ़ाएं और साथ ही हरी चूड़ी, फल का भोग लगाएं. स्त्रियां अपने हाथों में ज्यादा नहीं तो एक हरी चूड़ी जरूर पहनें. 

कर्क राशि (Cancer)- वृषभ राशि की तरह कर्क राशि के जातक भी इस चैत्र नवरात्रि में मां को सफेद रंग का चोला चढ़ाएं और सफेद रंग की मिठाई से भोग लगाएं. अगर आप व्रत रख रहें तो शाम को सफेद रंग की मिठाई या खीर से ही व्रत खोलें. 

सिंह राशि (Leo)- आप मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए गुलाबी रंग के वस्त्र अर्पित करें और साथ ही गुलाब के फूल की माला मां को चढ़ाएं. सेब या अनार का भोग लगाएं. आप अपने बालों में मां के चरणों का फूल लगाएं, इससे आपको मां का आशीर्वाद मिलेगा. 

कन्या राशि (Virgo)- मिथुन राशि के जातकों की तरह ही कन्या राशि के लोगों को भी हरे रंग के कपड़े मां को भेंट में चढ़ाएं और साथ ही फल, फूल अर्पित करें. मां के मंत्रों का 21 बार जाप करें. 

तुला राशि (Libra)- आज के दिन आप भी मां दु्र्गा को या किसी वृद्ध महिला को सफेद रंग के कपड़े दान में दें. अगर आप किसी औरत को कपड़े दे रहे हैं तो उसको भोजन भी जरूर करवाएं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- वृश्चिक राशि के जातक मां को लाल या फिर गुलाबी रंग के कपड़े चढ़ाएं और खुद भी पूजा में इन्हीं रंग के कपड़े पहने. इससे मां प्रसन्न होंगी और मनचाहा आशीर्वाद देंगी.

धनु राशि (Sagittarius)- आज के दिन आपको मां दुर्गा को पीले रंग के कपड़े पूजा में चढ़ाएं और साथ ही मां को हल्दी का टीका लगाएं और पीले रंगे के फूल भी अर्पित करें. 

मकर राशि (Capricorn)- मकर राशि के जातकों को आज लाल, नीले या हरे रंग का चोला मां को अर्पित करना चाहिए और साथ ही मां को फल और मिठाई का भोग लगाएं. 

कुंभ राशि (Aquarius)- आज आप मां को नीले रंग का चोला या कपड़े चढ़ाएं और साथ ही 16 श्रृंगार से मां का श्रृंगार करें. साथ ही पूजा के बाद मिठाई का भोग लगाकर सबमें वो मिठाई बांटें. 

Trending news