Ram Navami 2023 Date: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है, जिसे राम नवमी के नाम से जानते हैं. इस साल राम नवमी 30 मार्च  को मनाई जाएगी. इस दिन विधि-विधान के साथ भगवान राम के बाल रूप का भव्य श्रंगार और पूजन किया जाता है. इस साल रामनवमी बेहद खास संयोग में पड़ रही है, जिसकी वजह से इसका महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा. ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान राम का पूजन करेगा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

राम नवमी 2023 शुभ मुहूर्त (Ram Navami 2023 Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार नवमी तिथि 29 मार्च 2023 को रात 9 बजकर 7 मिनट से शुरू होकर 30 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार रामलला का जन्मोत्सव 30 मार्च को मनाया जाएगा. रामलला की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 17 मिनट से दोपहर 01 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.


राम नवमी 2023 पर बन रहे ये शुभ योग (Ram Navami 2023 Shubh yoga)
इस बार राम नवमी गुरूवार के दिन मनाई जाएगी, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है. इसके साथ ही इस दिन गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और ज्यादा बढ़ जाएगा.   


गुरु पुष्य योग- 30 मार्च सुबह 10 बजकर 59 मिनट से 31 मार्च सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक.
अमृत सिद्धि योग- 30 मार्च सुबह 10 बजकर 59 मिनट से 31 मार्च सुबह 06 बजकर 13 मिनट तक.
सर्वार्थ सिद्धि योग- 30 मार्च को पूरे दिन
रवि योग- 30 मार्च को पूरे दिन
गुरुवार- राम भगवान विष्णु के 7वें अवतार है,गुरुवार के दिन राम नवमी होने के इस दिन का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है. 


राम नवमी पर करें ये काम
राम नवमी के दिन सुबह उठकर स्नान के बाद भगवान राम के मंदिर जाएं.  यहां पर केसर वाले दूध से भगवान का अभिषेक करें और फिर भगवान को फूल, अक्षत, फल और मिठाई अर्पित करें. मंदिर परिसर में ध्यान लगाकर 108 बार 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:' का जाप करें और फिर प्रसाद लेकर घर आ जाएं. प्रसाद को परिवार के सभी लोगों के साथ मिल-बांटकर खाएं. ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है. 


Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE MEDIA इसकी पुष्टि नहीं करता है.