Delhi News: जल्द दूर हो जाएगी दिल्ली में पानी की कमी, यमुना में बढ़ने लगा जलस्तर
Advertisement
trendingNow0/india/delhi-ncr-haryana/delhiharyana2325342

Delhi News: जल्द दूर हो जाएगी दिल्ली में पानी की कमी, यमुना में बढ़ने लगा जलस्तर

यमुना नदी का जलस्तर इतना गिर गया था कि लोग पैदल और बाइक पर सवार होकर यमुना के एक किनारे से दूसरे किनारे तक आवाजाही कर रहे थे. नदी में पानी कम होने के चलते लाखों मछलियां भी मर चुकी थी. काफी यातनाएं सहने के बाद यमुना नदी एक बार फिर से गुलजार होती हुई दिखाई दे रही है. 

Delhi News: जल्द दूर हो जाएगी दिल्ली में पानी की कमी, यमुना में बढ़ने लगा जलस्तर

Delhi News: दिल्ली में बीते दिनों यमुना सूखने के चलते एक चिंता का विषय बना हुआ था. क्योंकि यमुना एक ऐसा स्रोत है जिससे ज्यादातर दिल्ली वासियों को पीने का पानी दिया जाता है. इसलिए यमुना नदी को लेकर कई प्रकार की पक्ष-विपक्ष के बीच राजनीति भी रही है, लेकिन अब मानसून में हो रही अलग-अलग इलाकों में बरसात के बाद यमुना नदी में फिर से पानी आने लगा है. यमुना नदी पहले की तरह फिर से गुलजार होने लगी है.

पानी की कमी के चलते मार गई थील लाखों मछलियां
अब हाल ही के समय में यमुना नदी का जलस्तर इतना गिर गया था कि लोग पैदल और बाइक पर सवार होकर यमुना के एक किनारे से दूसरे किनारे तक आवाजाही कर रहे थे. हाल ही में यमुना नदी में पानी कम होने के चलते लाखों मछलियां भी मर चुकी थी. अब काफी यातनाएं सहने के बाद यमुना नदी एक बार फिर से गुलजार होती हुई दिखाई दे रही है. 

ये भी पढे़ं: Delhi News: जेल में बंद सत्येंद्र जैन पर 7 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, LG ने दी जांच की मंजूरी

पानी की किल्लत अब जल्द होगी दूरी 
अब यह सुंदर नजारा उसी यमुना नदी का है जो कि बदहाल हो चुकी थी. अब धीरे-धीरे यहां का नजारा बदलता हुआ नजर आ रहा है. यमुना नदी के पानी यह बताने के लिए काफी है कि वह फिर से पहले वाली स्थान पर बहने लगी है. अब दिल्ली वासियों को जो पानी की किल्लत हो रही थी उससे कहीं ना कहीं लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगती हुई नजर आ रही है. लेकिन बड़ा सवाल खड़ा होता है कि दिल्ली का जो घटता भूजल स्थल लेवल है क्या दिल्ली सरकार उसे सामान्य करने के लिए इस बार यमुना में आए फ्लड को संरक्षित कर पाएगी या नहीं. 
इनपुट: नसीम अहमद