Delhi News: दिल्ली में बीते दिनों यमुना सूखने के चलते एक चिंता का विषय बना हुआ था. क्योंकि यमुना एक ऐसा स्रोत है जिससे ज्यादातर दिल्ली वासियों को पीने का पानी दिया जाता है. इसलिए यमुना नदी को लेकर कई प्रकार की पक्ष-विपक्ष के बीच राजनीति भी रही है, लेकिन अब मानसून में हो रही अलग-अलग इलाकों में बरसात के बाद यमुना नदी में फिर से पानी आने लगा है. यमुना नदी पहले की तरह फिर से गुलजार होने लगी है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

पानी की कमी के चलते मार गई थील लाखों मछलियां
अब हाल ही के समय में यमुना नदी का जलस्तर इतना गिर गया था कि लोग पैदल और बाइक पर सवार होकर यमुना के एक किनारे से दूसरे किनारे तक आवाजाही कर रहे थे. हाल ही में यमुना नदी में पानी कम होने के चलते लाखों मछलियां भी मर चुकी थी. अब काफी यातनाएं सहने के बाद यमुना नदी एक बार फिर से गुलजार होती हुई दिखाई दे रही है. 


ये भी पढे़ं: Delhi News: जेल में बंद सत्येंद्र जैन पर 7 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, LG ने दी जांच की मंजूरी


पानी की किल्लत अब जल्द होगी दूरी 
अब यह सुंदर नजारा उसी यमुना नदी का है जो कि बदहाल हो चुकी थी. अब धीरे-धीरे यहां का नजारा बदलता हुआ नजर आ रहा है. यमुना नदी के पानी यह बताने के लिए काफी है कि वह फिर से पहले वाली स्थान पर बहने लगी है. अब दिल्ली वासियों को जो पानी की किल्लत हो रही थी उससे कहीं ना कहीं लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगती हुई नजर आ रही है. लेकिन बड़ा सवाल खड़ा होता है कि दिल्ली का जो घटता भूजल स्थल लेवल है क्या दिल्ली सरकार उसे सामान्य करने के लिए इस बार यमुना में आए फ्लड को संरक्षित कर पाएगी या नहीं. 
इनपुट: नसीम अहमद