नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश जारी है। लगातार हो रही बारिश से ठंड एक बार फिर लौट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का मिजाज यही बना रह सकता है।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मैदानी भागों में झमाझम बारिश हुयी तो जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के उंचाई वाले भागों में बर्फबारी होने से तापमान गिर गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने अगले 24 घंटे में और बारिश होने का पूर्वानुमान जाहिर किया है। अलग-अलग मौसमी तंत्र की वजह से देश के विभिन्न भागों में बारिश हो सकती है।


ताजा पश्चिमी विक्षोभ ने पहाड़ी राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को प्रभावित किया है। चक्रवाती प्रभाव के कारण हरियाणा, राजस्थान और इसके आसपास के इलाके में बारिश हुयी है। एक और मौसमी तंत्र से गुजरात और राजस्थान के आसपास का इलाका प्रभावित हुआ है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सुबह से ही बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित हुआ जिससे तापमान गिर गया। दिन भर आसमान में बादल छाये रहे और तेज हवाएं चलती रही। शहर के कई भागों में हल्की बारिश हुयी। दिन के समय शहर में 17.2 मिलीमीटर बारिश हुयी।


(एजेंसी इनपुट के साथ)