इंडिगो शुरू करेगी 14 गंतव्यों के लिए नई उड़ाने, 3 रूट्स पर पहली बार होगा फ्लाइट ऑपरेशन
इंडिगो ने विमान परिचालन के लिए जिन तीन सेक्टर्स का चुनाव किया है, उसमें चेन्नई-रायपुर, हैदराबाद-गोरखपुर और कोलकाता-गोरखपुर शामिल है.
नई दिल्ली: इंडिगो जल्द 14 नई उड़ानों का ऑपरेशन शुरू करने जा रही है. एयरलाइन द्वारा शुरू की जा रही नई उड़ानों में तीन सेक्टर ऐसे भी हैं, जहां इंडिगो एयरलाइंस पहली बार अपनी उड़ानों का परिचालन करेगी. इंडिगो ने विमान परिचालन के लिए जिन तीन सेक्टर्स का चुनाव किया है, उसमें चेन्नई-रायपुर, हैदराबाद-गोरखपुर और कोलकाता-गोरखपुर शामिल है. इन तीनों सेक्टर्स के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने न्यूनतम किराया 2599 रुपए निर्धारित किया है. एयरलाइंस का कहना है कि ये सभी उड़ानों का ऑपरेशन अप्रैल में शुरू हो जाएगा.
इंडिगो एयरलाइंस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, तीन नए सेक्टर्स के अतिरिक्त एयरलाइंस चार अन्य सेक्टर्स में 8 नई फ्लाइट्स का ऑपरेशन शुरू करेगी. योजना के तहत चेन्नई से त्रिवेंद्रम और बैंगलूरू से उदयपुर के बीच दूसरी फ्लाइट शुरू की जाएगी. वहीं बैंगलूरू से मैंगलोर के बीच चौथी फ्लाइट और बैंगलूरू से चेन्नई के बीच नौंवी फ्लाइट शुरू की जाएगी. इन फ्लाइट्स का ऑपरेशन भी अप्रैल के महीने में शुरू किया जाएगा. इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही सभी 14 फ्लाइट्स की टिकट बुकिंग शुरू कर दी गई है. एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही नई उड़ानों का न्यूनतम किराया 2999 रुपए से 5199 के बीच निर्धारित किया है.
किस फ्लाइट का कब शुरू होगा ऑपरेशन
फ्लाइट नंबर | प्रारंभिक एयरपोर्ट | गंतव्य एयरपोर्ट | फ्रीक्वेंसी | कब से शुरू होगी | प्रस्थान का समय | आगमन का समय | न्यूनतम किराया |
6E 0603 | चेन्नई | रायपुर | दैनिक |
07 अप्रैल | 10:20 | 12:20 | 2999 रुपए |
6E 0365 | रायपुर | चेन्नई | दैनिक |
07 अप्रैल | 12:50 | 14:25 | 2999 रुपए |
6E 6316 | हैदराबाद | गोरखपुर | दैनिक |
30 अप्रैल | 09:55 | 12:05 | 3599 रुपए |
6E 6317 | गोरखपुर | कोलकाता | दैनिक |
30 अप्रैल | 12:35 | 14:10 | 3599 रुपए |
6E 6318 | कोलकाता | गोरखपुर | दैनिक |
30 अप्रैल | 14:40 | 16:00 | 2599 रुपए |
6E 6319 | गोरखपुर | हैदराबाद | दैनिक |
30 अप्रैल | 16:30 | 18:50 | 2599 रुपए |
6E 0605 | चेन्नई | त्रिवेंद्रम | दैनिक |
07 अप्रैल | 14:55 | 16:30 | 2700 रुपए |
6E 0606 | त्रिवेंद्रम | चेन्नई | दैनिक |
07 अप्रैल | 17:00 | 18:20 | 3246 रुपए |
6E 0857 | बैंगलूरू | मंगलौर | दैनिक |
10 अप्रैल | 07:30 | 08:40 | 3939 रुपए |
6E 0858 | मंगलौर | बैंगलूरू | दैनिक |
10 अप्रैल | 09:25 | 10:25 | 3972 रुपए |
6E 0978 | बैंगलूरू | उदयपुर | दैनिक |
10 अप्रैल | 11:30 | 13:50 | 5096 रुपए |
6E 0979 | उदयपुर | बैंगलूरू | दैनिक |
10 अप्रैल | 14:25 | 16:45 | 5199 रुपए |
6E 0805 | बैंगलूरू | चेन्नई | दैनिक |
10 अप्रैल | 17:55 | 19:10 | 2155 रुपए |
6E 0806 | चेन्नई | बैंगलूरू | दैनिक |
10 अप्रैल | 19:40 | 20:35 | 2073 रुपए |