October Festivals Name List: अक्टूबर का महीना हिंदू धर्म में कई महत्वपूर्ण त्योहारों के लिए जाना जाता है. इस साल इस महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे. इन त्योहारों में नवरात्रि शामिल है, जिसमें देवी दुर्गा की पूजा की जाती है. दशहरा जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. करवा चौथ जो विवाहित महिलाओं का त्योहार है और दिवाली जो रोशनी का त्योहार है. इन त्योहारों के दौरान लोग अपने घरों को सजाते हैं मिठाइयां बनाते हैं और एक-दूसरे को उपहार देते हैं. आइए एस्ट्रोलॉजर डॉ.रुचिका अरोड़ा से जानते हैं कि अक्टूबर में कौन-कौन से व्रत और त्योहार आ रहे हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

यह भी पढ़ें: 11 या 12 अक्टूबर कब मनाया जाएगा दशहरा? जानें विजयादशमी की सही तारीख और धार्मिक महत्व


यहां देखें अक्टूबर के व्रत और त्योहारों की लिस्ट-


  • 2 अक्टूबर 2024- सूर्य ग्रहण, सर्व पितृ अमावस्या

  • 3 अक्टूबर 2024- शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना

  • 9 अक्टूबर 2024- कल्परम्भ

  • 10 अक्टूबर 2024- नवपत्रिका पूजा

  • 11 अक्टूबर 2024- दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महाष्टमी पूजा

  • 12 अक्टूबर 2024- दशहरा, शारदीय नवरात्रि पारण

  • 13 अक्टूबर 2024- दुर्गा विसर्जन

  • 14 अक्टूबर 2024- पापांकुशा एकादशी

  • 17 अक्टूबर 2024- अश्विन पूर्णिमा व्रत, तुला संक्रांति

  • 20 अक्टूबर 2024- करवा चौथ, कार्तिक संकष्टी चतुर्थी

  • 28 अक्टूबर 2024- रमा एकादशी

  • 29 अक्टूबर 2024- धनतेरस, प्रदोष व्रत (कृष्ण)

  • 30 अक्टूबर 2024- मासिक शिवरात्रि

  • 31 अक्टूबर 2024- नरक चतुर्दशी, दिवाली


कब है सर्व पितृ अमावस्या
सर्व पितृ अमावस्या का सनातन धर्म में बहुत महत्व है. इस दिन विधि-विधान से पितरों की पूजा और तर्पण करने से पितृ का आशीर्वाद मिलता है. इस साल सर्व पितृ अमावस्या का आरंभ 1 अक्टूबर को रात में 9.40 बजे से होगा और समापन 2 अक्टूबर की रात 2.19 बजे होगा. ऐसे में सर्वपितृ अमावस्या 2 अक्टूबर को रेहगी. 


यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि में कब है दुर्गाष्टमी? जानें कन्या पूजन की तिथि और शुभ मुहूर्त


11 या 12 अक्टूबर कब मनाया जाएगा दशहरा?
हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा यानी विजयादशमी मनाया जाता है. इस साल दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार दशमी तिथि  12 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:58 बजे से शुरू होगी और 13 अक्टूबर 2024 को सुबह 09:08 बजे समाप्त होगी. ऐसे में दशहरा 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा.