MP में आस्था के रंग में रंगे राहुल गांधी, बहन प्रियंका के साथ धर्म और परंपरा का दिखा संगम, देखिए PHOTOS

भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने शुक्रवार को ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग पर पहुंचकर दर्शन किए और मां नर्मदा की आरती की. इस दौरान उनके साथ बहन प्रियंका वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे. राहुल गांधी ने देश में सुख शांति समृद्धि और कल्याण के लिए नर्मदाष्टक के साथ पूजा अर्चना की. देखिए PHOTOS

शिखर नेगी Fri, 25 Nov 2022-10:58 pm,
1/8

 राहुल गांधी इस दौरान 21 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार से नर्मदा अभिषेक कराया गया. राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के साथ मां नर्मदा को चुनरी भी ओढाई.

2/8

इसके पश्चात ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन करने पहुंचे. नर्मदा नदी के घाट पर 7 पंडितों ने पूजा करवाई और 21 पंडित उनके सहयोगी बने.

3/8

मुख्य पुजारी जयप्रकाश पुरोहित ने बताया कि राहुल गांधी के स्टाफ ने पहले ही उन्हें बता दिया था कि राहुल भी कोई धार्मिक पूजा करने नहीं आ रहे हैं. 

 

4/8

राहुल गांधी की पूजा का मुख्य उद्देश्य देश में शांति खुशहाली और समृद्धि है. इस निमित्त इन पंडितों ने यह पूजा करवाई

5/8

 नर्मदा पूजन के बाद प्रियंका गांधी के साथ राहुल और रॉबर्ट वाड्रा ने नर्मदा नदी में चुनरी भेंट की.

6/8

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के बाद वह भारत जोड़ो यात्रा के विश्राम स्थल मोरटक्का के लिए रवाना हो गए.

 

7/8

इस अवसर पर पीसी शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने आज नर्मदा के साथ ही ज्योतिर्लिंग भगवान के दर्शन किए हैं.

8/8

इसके साथ ना केवल उनके कष्ट दूर होंगे बल्कि विश्वकल्याण की भी उन्होंने यहां पर कामना की है.

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link