`PM मोदी सिर्फ 2 घंटे सोते हैं, 24 घंटे जागने का कर रहे प्रयोग`; BJP नेता का दावा
Chandrakant Patil On PM Narendra Modi: चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 1 मिनट भी बर्बाद नहीं करते हैं. वो अपनी नींद पर काबू पाकर देश के लिए 24 घंटे काम करना चाहते हैं.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) बीजेपी (BJP) के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हर दिन केवल दो घंटे सोते हैं और वे एक प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की जरूरत ही न पड़े और देश के लिए 24 घंटे काम करते रहें. चंद्रकांत पाटिल ने हाल ही में कोल्हापुर उत्तर विधान सभा उपचुनाव से पहले कोल्हापुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये टिप्पणी की.
'हर दिन 22 घंटे काम करते हैं पीएम मोदी'
चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया, 'पीएम मोदी केवल दो घंटे सोते हैं और हर दिन 22 घंटे काम करते हैं. वे अब प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की जरूरत न पड़े.' उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री देश के लिए 'हर मिनट काम करते हैं.'
महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष ने किया ये दावा
महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पीएम मोदी नींद पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वे 24 घंटे जागकर देश के लिए काम कर सकें. उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी एक मिनट भी बर्बाद नहीं करते हैं.'
ये भी पढ़ें- यहां जेल में कैदी करते हैं मंत्रों, श्लोकों का पाठ, नजारा देख आप भी रह जाएंगे हैरान
बहुत कुशलता से काम करते हैं पीएम मोदी
बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बहुत कुशलता से काम करते हैं और वो देश में किसी भी पार्टी में होने वाली घटनाओं की जानकारी रखते हैं.
LIVE TV