Year ender 2023, new year 2024 : पढ़ाई की बात आए और जनरल नॉलेज की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. आज हम आपको जीके के ऐसे ही सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम के तो हैं ही लेकिन आसान भी हैं. उनके जवाब ऐसे नहीं हैं जो आपको मालूम न हों लेकिन हां आप उसका अंदाजा न लगा पाएं ऐसा हो सकता है. अगर आप भी अपनी जनरल नॉलेज बढ़ाना चाहते हैं तो फिर तैयार हो जाइए हमारे इन सवालों को पढ़ने और समझने के लिए.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


सवाल 1 - भारत में नारियल उत्पादन सबसे ज्यादा किस राज्य में होता है?
जवाब 1 - भारत में नारियल उत्पादन सबसे ज्यादा केरल में होता है.


सवाल 2 - भारत का सबसे साफ-सुथरा शहर कौन सा है?
जवाब 2 - भारत का सबसे साफ सुथरा शहर इंदौर है.


सवाल 3 - पांच नदियों की भूमि किस राज्य को कहा जाता है?
जवाब 3 - पांच नदियों की भूमि पंजाब को कहा जाता है.


सवाल 4 - गुलाबी शहर किसे कहा जाता है?
जवाब 4 - जयपुर को पिंक सिटी कहा जाता है.


सवाल 5 - भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन सी है?
जवाब 5 - ब्रह्मपुत्र भारत में सबसे चौड़ी नदी है. ब्रह्मपुत्र नदी मानसरोवर झील के पास कैलाश श्रेणी के चेमायुंगडुंग हिमनद से सियांग या दिहांग के नाम से निकलती है.


सवाल 6 - ओलंपिक खेलों का आयोजन कितने साल बाद होता है?
जवाब 6 - ओलंपिक खेलों का आयोजन 4 साल बाद होता है.


सवाल 7 - भारत में किस राज्य की राजभाषा इंग्लिश है?
जवाब 7 - नागालैंड भारतीय राज्य की राजभाषा अंग्रेजी है.


सवाल 8 -  देश की सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री राजस्थान के किस जिले में है?
जवाब 8 -  धौलपुर में देश की सबसे बड़ी बारूद फैक्ट्री है.