Bari Sadri: आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा घंटाघर चौराहे पर निःशुल्क तिरंगा वितरण कार्यक्रम रखा गया. ढोल नगाड़ों के साथ घंटाघर चौराहा, झाला मन्ना सर्किल, सोमनाथ बाजार, ब्रह्मपुरी तक के सभी व्यापारियों और उनके प्रतिष्ठानों पर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज भेंट किए गए। राष्ट्रीय ध्वज भेंट करते समय पूरे मार्ग में देशभक्ति के भाव भरने वाले, भारत माता की जयकारे के नारे गूंज उठे सभी व्यापारियों ने उसी समय राष्ट्रीय तिरंगा अपनी-अपनी दुकानों पर लगा दिए.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

यह भी पढ़ें- आजादी अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा की 75वीं वर्षगांठ पर निकाली गई जागरूकता रैली


साथ ही निःशुल्क राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त करके सभी व्यापारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया. घर-घर तिरंगा अभियान के नगर संयोजक धनपाल मेहता ने बताया कि आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जा रहे हैं. इसी क्रम में घर-घर तिरंगा अभियान को यादगार बनाने के लिए नगर संयोजक धनपाल मेहता ने सभी व्यापारी संगठनों सामाजिक संगठनों और प्रत्येक नागरिक को इस अभियान से जोड़कर प्रत्येक घर पर तिरंगा झंडा लगे इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है. पार्षद धनपाल मेहता ने बताया कि घर घर तिरंगा अभियान में पहली बार अपने घर पर और प्रतिष्ठान पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अवसर मिल रहा है.


इस अवसर को यादगार बनाने के लिए बड़ी सादड़ी का प्रत्येक नागरिक युवा वर्ग और बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. बच्चे राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त कर भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे. कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष पुष्कर राज माली, पार्षद विनोद कंठालिया, जगदीश कंडारा, नवीन सोनावा, सुनील पितलिया, बद्री लाल सेन, अनिल चौहान, पार्षद प्रतिनिधि ललित चौधरी, भरत गाडोलिया लोहार, पूर्व पालिका अध्यक्ष नक्षत्रमल धाकड़, नगर महामंत्री रमेश सालवी, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष कमल रेगर, किसान मोर्चा अध्यक्ष हरलाल डांगी, चिराग कंठालिया, राधेश्याम सोनी, राजू, इकबाल, अफसर खान पठान, अखलाक आजम, पंकज पिछोलिया, मोहित मेहता, राहुल चौहान, सुनील मेहता, चंद्रभान सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.


Reporter: Deepak Vyas