Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपने नीतियों के दम पर ही एक साधारण बालक को मगथ का सम्राट तक बना दिया था. आचार्य चाणक्य ने नीतिशास्त्र एक स्त्री की उस सबसे बड़ी ताकत के बारे में बताया है जो एक स्त्री को सफलता की सीढ़ी चढ़ने में मदद कर सकती है. नीति के दम से ही एक साधरण बालक चंद्रगुप्त मौर्य को मगध का सम्राट बनाकर गद्दी पर बैठा दिया था. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

Chanakya Niti : पत्नी में हो ये गुण तो पति की जिंदगी भर बल्ले बल्ले


नीतिशास्त्र का श्लोक 
बाहुवीर्यबलं राज्ञो ब्राह्मणो ब्रह्मविद् बली।
रूप-यौवन-माधुर्यं स्त्रीणां बलमनुत्तमम्।।


ये भी पढ़ें : Chanakya Niti : स्त्री हो या पुरुष ये काम करने के बाद खुद को स्वच्छ करना बेहद जरुरी


स्त्री की शक्ति
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि स्त्रियों की सबसे बड़ी ताकत उसकी मीठी वाणी और सौंदर्य है.  जिन महिलाओ में ये दो गुण होते हैं पुरुष उनकी ओर जल्दी आकर्षित होते हैं. इतना जान लें की सुंदर और मधुर बोलने वाली स्त्री किसी को भी अपने वश में जल्द कर सकती हैं. ऐसी स्त्री सम्मानित भी होती है और परिवार को भी इसका लाभ मिलता है.


Chanakya Niti : ऐसी स्त्री की आंखों का तारा नहीं कांटा होता है उसका पति, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति


ब्राह्मण की शक्ति 
समाज के लोग ब्राह्मण का सम्मान उसके ज्ञान से करते हैं. जितना ज्ञान ब्राह्मण होगा उतना ही सम्मान उसको मिलेगा. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि विपदा आने पर ज्ञान के अलावा कुछ साथ नहीं रहता है. इस लिए एक ब्राह्मण को ज्यादा से ज्यादा ज्ञान अर्जित करना चाहिए. ये ही उसकी जमापूंजी होती है.


ये भी पढ़ें: Chanakya Niti : ये काम अकेले ही करें वरना होगा नुकसान


राजा होने के लिए गुण
राजा के जरूरी गुण चाणक्य नीति में बताये गये हैं. किसी राजा की सबसे बड़ा ताकत उसका बाहुबल है, जबकि राजा के पास हमेशा मंत्री-संत्री और सेनापति होंगे, लेकिन राजा अगर कमजोर है तो वो कभी भी शासन नहीं कर सकता है. किसी भी राज्य पर शासन करने के लिए राजा को ताकतवर होना जरूरी है. अगर राजा शक्तिशाली होगा तो वो शासन भी तगड़ा करेगा और शासन करना भी आसान होगा.