General Knowledge, Trending Quiz: अगर आप किसी चीज की तैयारी कर रहे हैं, तो क्विज आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है. यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आप जानते होंगे कि भारत के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में जनरल नॉलेज के सवाल पूछे जाते हैं. सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से सामान्य ज्ञान एक जरूरी सब्जेक्ट है तो इंटरव्यू राउंड की जब बात आती है तो उसमें कैंडिडेट्स की क्षमता को मापा जाता है और इसे मापने का आसान तरीका होता है सवाल करना.सामान्य ज्ञान, जिसे GK या सामान्य ज्ञान के रूप में भी जाना जाता है, एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग अलग अलग विषयों के बारे में सामान्य जानकारी रखने करने के लिए किया जाता है. सामान्य ज्ञान में इतिहास, भूगोल, विज्ञान, कला, साहित्य, वर्तमान घटनाएं और अन्य विषय शामिल हो सकते हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सवाल 1 - दुनिया में ऐसा कौन सा जानवर है जिसकी 3 आंखें होती है?
जवाब 1 - तुआटरा (Tuatara) ऐसा जानवर है जिसकी 3 आंखें होती हैं. यह केवल न्यूजीलैंड में पाया जाता है. तुआटरा के सिर पर तीसरी आंख होती है जिसे पार्श्विका आंख कहा जाता है. 


सवाल 2 - सबसे बड़ा इमामबाड़ा कहां है?
जवाब 2 - सबसे बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ में है.



सवाल 3 - सांची का स्तूब किसने बनवाया था?
जवाब 3 - सांची का स्तूब अशोक ने बनवाया था.


सवाल 4 - दुनिया के किस देश में एक भी नदी नहीं है?
जवाब 4 - सउदी अरब में एक भी नदी नहीं है.


सवाल 5 - दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा कौन सी है?
जवाब 5 - दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा संस्कृत है.


यह भी पढ़ें...


भीष्म पितामह का असली नाम क्या था?


सवाल 6 - भारत में बुलंद दरवाजा कहां है?
जवाब 6 - भारत में बुलंद दरवाजा फतेहपुर सीकरी में है.


सवाल 7 - भारत के अलावा किस देश में गाय की पूजा होती है?
जवाब 7 - भारत के अलावा नेपाल में गाय की पूजा होती है.


सवाल 8 - भैंस किस देश का राष्ट्रीय पशु है?
जवाब 8 - डोमिनिका देश का राष्ट्रीय पशु भैंस है. 


सवाल 9 -  कम उम्र में घुटनों में दर्द क्यों होने लगता है?
जवाब 9 -  जानकार बताते हैं, कि कुछ मांसपेशियां अन्य मांसपेशियों की तुलना में ज्यादा काम करती हैं, इसी असंतुलन के कारण घुटनों में दर्द शुरू हो जाता है. इसके अलावा गठिया और आर्थराइटिस भी कम उम्र में घुटने के दर्द का कारण हो सकते हैं.