Jaipur News: प्रदेश में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है. राज्य की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रस्तावित 2406 किमी. के 8 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण की डीपीआर की स्वीकृति जारी कर दी है. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बजट घोषणा 2024-2025 के क्रियान्वयन में प्रदेश में 8 नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे चरणबद्ध रूप से बनाए जाएंगे. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

30 करोड़ की राशि की गई स्वीकृत 
डीपीआर बनाने के लिए 30 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन एक्सप्रेस-वे के निर्माण से प्रदेश के आर्थिक विकास को पंख लगेंगे. साथ ही तेज और सीधी कनेक्टिविटी स्थापित होने से प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और औधोगिक विकास के नए अवसर सृजित होंगे. 


'बड़े बाजारों तक होगी कृषकों की पहुंच' 
उन्होंने आगे कहा कि इससे प्रदेश के कृषकों की पहुंच सीधे बड़े बाजारों तक स्थापित होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी. एक्सप्रेस-वे से पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बढेगी. जिसका लाभ प्रदेश के लोगों को मिलेगा. इससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और राजस्व में भी वृद्धि होगी.


ये एक्सप्रेस-वे हैं प्रस्तावित-
एक्सप्रेस-वे                  लम्बाई (किमी)

कोटपूतली- किशनगढ़-  181 KM
जयपुर-      भीलवाडा-   193 KM
बीकानेर-   कोटपूतली-   295 KM    
ब्यावर-      भरतपुर-      342 KM  
जालौर-     झालावाड़-    402 KM
अजमेर-    बांसवाड़ा-     358 KM
जयपुर-     फलौदी-        345 KM
श्रीगंगानगर- कोटपूतली-  290 KM
कुल-                           2406 KM


ये भी पढ़ेंः Rajasthan Crime: ये है वो 'महाराज', जिसने अजमेर की 250 लड़कियों से किया रेप


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!