Orange Alert in Rajasthan : राजस्थान में मानसून के चलते बारिश का दौर लगातार जारी है. प्रदेश में रुक रुक कर बारिश का सिलसिला चल रहा है. आज भी प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज,येल्लो अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर, दौसा, भीलवाड़ा, पाली जिले में ऑरेंज अलर्ट बना हुआ है, इन सभी जिलों में मध्यम से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, इसी के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है.


इन जिलों में येल्लो अलर्ट


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

वहीं अलवर, सवाई माधोपुर, राजसमंद, बांरा, कोटा, चित्तौड़गढ़ जिले में येल्लो अलर्ट जारी किया गया है, इन सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. प्रदेश में कहीं-कहीं पर लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिससे उमस महसूस की जा रही है. बारिश के कारण प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.


बारिश और उमस के बीच ये है प्रमुख शहरों का तापमान


सिरोही जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा, सिरोही जिले का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज हुआ. जयपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ भीलवाड़ा, कोटा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पास दर्ज किया गया. अधिकतर जिलों का तापमान 33 से 37 डिग्री के बीच बना हुआ है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर जिले का तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर, फलौदी का तापमान 39 डिग्री दर्ज हुआ. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के तापमान में 2 से 3 दिन में कमी आएगी. प्रदेश के अन्य ज़िलों के तापमान की बात जाए तो अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया. वही भीलवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज हुआ. अलवर ज़िले का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज हुआ.


राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री रहा. वहीं कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया. बूंदी ज़िले का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री रहा. धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री रहा. वहीं डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया. सवाई माधोपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज हुआ. सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज किया गया. करौली ज़िले का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री दर्ज हुआ. बाँसवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज हुआ.


वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री दर्ज किया गया. वही जालौर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के प्रदेश के अधिकांश जिलों में आने वाले समय में 2 से 3 डिग्री तापमान और गिरने के संकेत मिल रहे हैं.


यह भी पढ़ें- 


सात जेल प्रहरियों की बिगड़ी तबीयत, 21 जून से कर रखा है मैस का बहिष्कार


Jodhpur: 'मारवाड़ में भाजपा की फिजा बदल देगी राजनाथ सिंह की सभा', आज करेंगे संबोधित