Rajasthan Weather Update : प्रदेश के सभी संभाग में मौसम साफ बना हुआ है. प्रदेश में लगातार गर्मी का दौर बना हुआ है. अप्रैल महीने के सभी ज़िलों में लगातार तेज गर्मी का एहसास होने लगा है. प्रदेश में तापमान 42 डिग्री से ज्यादा पहुंच गया है, इसी के साथ मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ेगी और इसी के साथ लू चलने की संभावनाएं अधिक है. प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बांसवाड़ा का तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ जालौर का तापमान 40.2 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया वही भीलवाड़ा ज़िले का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज हुआ. अलवर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर ज़िले का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री रहा. वहीं कोटा ज़िले का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री दर्ज किया गया. बूंदी ज़िले का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ चित्तौड़गढ़ ज़िले का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया. धौलपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री रहा.


टोंक ज़िले का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं बांरा जिले का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया. सिरोही ज़िले का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया. सवाई माधोपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया. करौली ज़िले का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया. जैसलमेर जिले का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री दर्ज किया गया. जोधपुर ज़िले का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री दर्ज किया गया.


फलोदी का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया. बीकानेर जिले का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया. चूरू ज़िले का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री दर्ज हुआ. गंगानगर ज़िले का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया. वही जालौर का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया. इसी के साथ मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं.


यह भी पढ़ें-


Rajasthan में 68 लाख पेंशनधारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, हर महीने मिलेगी न्यूनतम पेंशन


BJP ने चुनावी महासंग्राम का बिगुल फूंका, कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प