General Knowledge Trending Quiz : आज के दौर में  लोग अपनी नॉलेज में इजाफा करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं. क्विज इनमें सबसे आधुनिक और कारगर तरीका है. इससे लोगों की जनरल नॉलेज मजबूत होती है, और उनका ऐसे प्रश्नों से सामना होता है, जो उनका सोच से परे होते हैं. क्विज के प्रश्नों की खास बात ये होती है, इसके उत्तर अतरंगी होते हैं. हम आज आपसे ऐसे ही कुछ सवाल पूछने जा रहे हैं, जो आपकी नॉलेज में इजाफा करेंगे. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


सवाल 1 -  कबड्डी खेल में कितने खिलाड़ी होते हैं?
जवाब 1 -  कबड्डी में 12 खिलाड़ी होते हैं जिसमें से 7 कोर्ट में होते हैं और 5 रिज़र्व होते हैं. 



सवाल 2 - क्या आप जानते हैं कि आखिर वो कौन सा पक्षी है, जिसे रात में दिखाई नहीं देता?
जवाब 2 - दरअसल, मु्र्गा वो पक्षी है, जिसे रात के समय दिखाई नहीं देता है.



सवाल 3 - बताएं आखिर वो कौन सा फूल है, जो 12 साल में केवल एक बार खिलता है?
जवाब 3 - बता दें कि 12 साल में केवल एक बार खिलने वाले फूल का नाम है नील कुरिंजी.  


सवाल 4 - किस पक्षी का दिमाग उसकी आंखों से भी छोटा होता है?
जवाब 4 - शुतुरमुर्ग का दिमाग उसकी आंखों से भी छोटा होता है.



सवाल 5 - दुनिया पर राज करने वाला पहला राजा कौन था?
जवाब 5 - सरगुन द ग्रेट (शासनकाल 2334 - 2279 ईसा पूर्व) - सरगुन या अक्कड़ के सरगुन, ने दुनिया के पहले साम्राज्य, अक्कादियन साम्राज्य की स्थापना की. उन्होंने कई सुमेरियन शहर-राज्यों को जीत लिया और उन्हें एक नियम के तहत एकजुट किया.


सवाल 6 - एक लड़की की उम्र 25 साल है लेकिन उसकी मां की महज उम्र 20 साल है, बताओ कैसे?
जवाब 6 - ऐसा इसलिए है क्योंकि वह उसकी सौतेली मां है.



सवाल 7 - किस देश की समुद्री सीमा सबसे बड़ी है?
जवाब 7 - कनाडा की समुद्री सीमा सबसे बड़ी है.



सवाल 8 - किस देश के घास के मैदान पम्पास कहलाते हैं?
जवाब 8 - अर्जेंटीना के घास के मैदान पम्पास कहलाते हैं.


Disclaimer-


'ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं.