Jaisalmer News: राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री राजेन्द्र गहलोत पोकरण में मीडिया से मुखातिब हुए. इस दौरान उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अजमेर यात्रा पर भाजपा में उत्साह बढ़ा है. वहीं अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत सरकार और पालयट की गुटबाजी से प्रदेश में क्राइम बढ़ा है.  राजस्थान का विकास नाम मात्र का हुआ है.  कमल के निशान पर भाजपा चुनाव लड़ेंगी और पूरे प्रदेश में कमल खिलाएंगे .


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बता दें कि राज्यसभा सांसद व पूर्व मंत्री राजेन्द्र गहलोत दो दिवस के पोकरण दौरे पर पहुंचे. जहां पोकरण भाजपा कार्यकर्त्ता ने स्वागत किया, वहीं गहलोत मीडिया से मुखातिब होते हुए राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए 2023-24 में राजस्थान मे कमल खिलने का दावा किया है.


सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि पायलट और गहलोत की गुटबाजी से प्रदेश का विकास रुका है. कांग्रेस के अन्तरकलेश के कारण प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था उसके नियंत्रण करने में कांग्रेस सरकार विफल रही है. आज सरेआम चोरी, डैकेती व हत्या जैसे मामले राजस्थान में बढ़े हैं.


ये भी पढ़ें- बाड़मेर: अशोक गहलोत ने PM पर साधा निशाना कहा- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिद्दी है'


आगामी चुनाव में राजस्थान की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएंगी. भाजपा वैचारिक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है कमल के निशान पर चुनाव लड़ेंगे और पूरे प्रदेश में कमल खिलाएंगे का दावा किया है.