Jhalawar में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, सतीश पूनिया के बयानों को बताया आपत्तिजनक
झालावाड़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में आज सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए.
Jhalawar: झालावाड़ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज मिनी सचिवालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के कांग्रेस पार्टी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयानों पर भारी नाराजगी जताई.
इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अमर्यादित हथकंडे अपना रहे हैं.
यह भी पढ़ें- कांग्रेस चिंतन शिविर में ओपन सत्र, CM Gehlot बोले- सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरे
झालावाड़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में आज सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहे. कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बहुत ही अमर्यादित और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, इससे कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आहत है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए तथा खुद को भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करवाने के लिए ऐसी ओछी राजनीति कर रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करता है.
Reporter - MAHESH PARIHAR