Kota: आजादी की 75 वी वर्षगांठ के मौके पर कोटा में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर उमड़े और भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारे लगाए. रैली गुमानपुरा कांग्रेस कार्यालय से शुरू होते हुए शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई नयापुरा पहुंचकर खत्म हुई.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

ये भी पढ़ें- Azadi Ka Amrit Mahotsav: दुल्हन की तरह सजी 'पिंकसिटी', तिरंगे के रंग में रंगा जयपुर


वहीं, मंत्री शांति धारीवाल ने भी खुली जीप में हाथों में तिरंगा लिए भारत माता का जयघोष किया.  मंत्री शांति धारीवाल कार्यकर्ताओं में देशभक्ति का जोश बढ़ाते हुए  तिरंगा रैली  के आगे चलते दिखे. जिस जिस मार्ग से भी  यात्रा गुजरी व्यापारियों ने  रैली में शामिल होकर भारत माता की जय वंदेमातरम के जयकारे लगाए. 


इस तिरंगा रैली में भारत माता की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही. तिरंगा रैली में कांग्रेस नेता अमित धारीवाल, जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता, अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, पीसीसी सदस्य शिवकांत नंदवाना, राजेंद्र सांखला महापौर, राजीव भारती उपमहापौर, पवन मीणा सहित कांग्रेस पार्षद पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.


अपने जिले की खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


ये भी पढ़ें-  इंदर मेघवाल की मौत पर बोले सचिन पायलट - 'सिर्फ खानापूर्ति नहीं, न्याय चाहिए'