Nagaur News: नागौर जिले के सबसे बड़ी कृषि उपज मंडी मेड़ता कृषि उपज मंडी और नागौर कृषि उपज मंडी में शनिवार को जिंस के भाव स्तर बने रहे. जिंस के भाव में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

वहीं आज के भावों को लेकर मूंग मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में स्तर बने हुए हैं तो वहीं नागौर मंडी में मूंग में एक सौ रुपये की तेजी आई है. ऐसे में किसानों का कहना है कि ग्वार और मूंग के भावों को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि कि आये दिन तेजी के साथ उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. नागौर कृषि उपज मंडी में जीरे के भावों में एक साथ पांच सौ रुपये की वृद्धि हुई है. 


यह भी पढे़ं- नागौर मेड़ता कृषि उपज मंडी में मूंग के भाव में उछाल तो ग्वार की बंपर आवक, जानें आज के भाव


अब आने वाले दिनों में मंडी में ग्वार की आवक अधिक होने की आशंका जताई जा रही है, वहीं आज नागौर कृषि उपज मंडी में जिंस के भावों की बात करें तो जीरा न्यूनतम 19 हजार और अधिकतम 24 हजार तक बिका है. वहीं मूंग की बात करें तो आज मूंग न्यूनतम 6 हजार और अधिकतम 7 हजार तीन सौ तक बिका है. साथ ही ग्वार की बात करें तो ग्वार न्यूनतम 4000 और अधिकतम 5800 तक बिका है. 


आज के मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी के भावों को देखें तो आज मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरा न्यूनतम 17500 और अधिकतम 24890 तक बिका. मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 6000 और अधिकतम 7500 तक बिका है. ग्वार की बात करें तो मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में आज ग्वार न्यूनतम 5300 और अधिकतम 5830 तक बिका है. वहीं आपको बता दें कि इन दिनों ग्वार के भावों तेजी के साथ उतार चढाव देखने को मिले रहे हैं.


नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव 
मूंग - न्यूनतम 6000 - अधिकतम 7300
ग्वार - न्यूनतम 4000 - अधिकतम 5800
चना - न्यूनतम 3800 - अधिकतम 4300
जीरा - न्यूनतम 19000 - अधिकतम 24000
सौंफ - न्यूनतम 9000 - अधिकतम 12500
तारामीरा - न्यूनतम 4500 - अधिकतम 5150
रायड़ा - न्यूनतम 5000 - अधिकतम 6400
मोठ - न्यूनतम 5200 - अधिकतम 6000
कपास - न्यूनतम 7900 - अधिकतम 9400
इसबगोल - न्यूनतम 11000 - अधिकतम 15500
तिल - न्यूनतम 8000 - अधिकतम 13500
मेथी - न्यूनतम 4500 और अधिकतम 5200
ज्वार - न्यूनतम 2500 और अधिकतम 3900


मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव
मूंग न्यूनतम 6500 अधिकतम 7500
ग्वार न्यूनतम 5300 अधिकतम 5830
चना न्यूनतम 4481 अधिकतम 4650
जीरा न्यूनतम 17500 अधिकतम 24890
सौंफ न्यूनतम 10000 अधिकतम 12000
तारामीरा न्यूनतम 4800 अधिकतम 4951
रायड़ा न्यूनतम 5608 अधिकतम 6480
सुआ न्युनतम 7700 अधिकतम 8400
कपास न्यूनतम 7900 अधिकतम 9400
इसबगोल न्यूनतम 13500 अधिकतम 15825
असालिया न्यूनतम 7000 अधिकतम 7750
मूंगफली न्यूनतम 4900 अधिकतम 5500


Reporter- Damodar Inaniyan