Nagaur Merta Mandi Bhav : नागौर जिले में एक बार फिर जीरे के भावों में भारी उतार चढाव देखने को मिला है. जीरे में आज एक हजार रूपए की गिरावट देखने को मिली. वहीं आज जीरा 33500 रूपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया. इसको लेकर किसानों में भी काफी खुशी देखें जा रही है. वहीं नागौर कृषि उपज मंडी और मेड़ता कृषि उपज मंडी में लगातार जीरे और मूंग की आवक बढ़ती ही जा रही है. किसानों का कहना है कि इस बार जीरे के प्रथम बुवाई के समय सर्दी नहीं होने के कारण पहली फसल खराब हो गई थी. जिससे बाजार में जीरे कुछ डिमांड और अधिक बढ़ गई है. जिसके चलते जीरे के भाव आज आसमां छूने लगे हैं. साथ ही अब मूंग के भावों में भी चढ़ाव देखने को मिल रहा है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

वहीं आज नागौर कृषि उपज मंडी में जीरे के भावों की बात करें तो जीरा आज न्यूनतम 21000 प्रति क्विंटल और अधिकतम 33500 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है. वहीं मूंग आज न्यूनतम 6500 और अधिकतम 8100 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है. वहीं ग्वार की बात करें तो आज ग्वार न्यूनतम 5000 और अधिकतम 6160 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है. इसी प्रकार मेड़ता कृषि उपज मंडी आज जिंसो के भावों की बात करें तो आज मेड़ता कृषि उपज मंडी जीरा न्यूनतम 25500 और अधिकतम 33100 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका. वहीं मूंग की बात करें तो मूंग आज न्यूनतम 6700 और अधिकतम 8081 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है. इसी तरह ग्वार की बात करें तो ग्वार न्यूनतम 5425 और अधिकतम 6055 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका है.


नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव


मूंग न्यूनतम 6500 अधिकतम 8100 प्रति क्विंटल
ग्वार न्यूनतम 5000 अधिकतम 6160 प्रति क्विंटल
चना न्यूनतम 3800 अधिकतम 4600 प्रति क्विंटल
जीरा न्यूनतम 21000 अधिकतम 33500 प्रति क्विंटल


सौंफ न्यूनतम 12000 अधिकतम 14800 प्रति क्विंटल
तारामीरा न्यूनतम 4500 अधिकतम 5100 प्रति क्विंटल
रायड़ा न्यूनतम 5500 अधिकतम 6200 प्रति क्विंटल
मोठ न्युनतम 5000 अधिकतम 6250 प्रति क्विंटल


कपास न्यूनतम 8300 अधिकतम 9100 प्रति क्विंटल
इसबगोल न्यूनतम 11000 अधिकतम 16500 प्रति क्विंटल
तिल न्यूनतम 10000 अधिकतम 14000 प्रति क्विंटल
मेथी न्यूनतम 4800 और अधिकतम 5850 प्रति क्विंटल
ज्वार न्यूनतम 3000 और अधिकतम 4800 प्रति क्विंटल


मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव 


मूंग न्यूनतम 6700 अधिकतम 8081 प्रति क्विंटल
ग्वार न्यूनतम 5425 अधिकतम 6055 प्रति क्विंटल
चना न्यूनतम 4500 अधिकतम 4790 प्रति क्विंटल
जीरा न्यूनतम 25500 अधिकतम 33100 प्रति क्विंटल
सौंफ न्यूनतम 12000 अधिकतम 13500 प्रति क्विंटल


तारामीरा न्यूनतम 5100 अधिकतम 5101 प्रति क्विंटल
रायड़ा न्यूनतम 5750 अधिकतम 6122 प्रति क्विंटल
सुआ न्युनतम 8200 अधिकतम 9000 प्रति क्विंटल
कपास न्यूनतम 8300 अधिकतम 9100 प्रति क्विंटल
इसबगोल न्यूनतम 14000 अधिकतम 15000 प्रति क्विंटल


असालिया न्यूनतम 6500 अधिकतम 7500 प्रति क्विंटल
मूंगफली न्यूनतम 5500 अधिकतम 6200 प्रति क्विंटल
छवला न्यूनतम 6700 अधिकतम 6700 प्रति क्विंटल


रिपोर्टर - दामोदर ईनाणिया


ये भी पढ़ें-  


किरोड़ीलाल मीणा को बीजेपी ने दी खुली छूट, पूर्वी राजस्थान में बड़ा दांव लगाने की तैयारी, ये है रणनीति


बीजेपी-कांग्रेस को सबक सिखाने फिर आ रही है RLP, 200 सीटों पर देगी टक्कर- हनुमान बेनीवाल