Richest CM of India : आपने देश और दुनिया के सबसे आमिर लोगों की सूची तो की बार देखी होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके प्रदेश के मुख्यमंत्री कितने आमिर हैं, उनके नाम कितनी संपत्ति है. सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन है. किसके पास सबसे ज्यादा संपत्ति है. इसका खुलासा हाल ही में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म यानि ADR की रिपोर्ट में हुआ है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इस रिपोर्ट के मुताबिक देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी हैं जिनकी कुल संपत्ति 510 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि टॉप 10 अमीर सीएम में से 9 की कुल संपत्ति भी जगन मोहन रेड्डी के बराबर नहीं है. वहीं इस सूची में रेड्डी के बाद सबसे अमीर अरुणाचल प्रदेश सीएम पेमा खांडू 163 करोड़+ और ओडिशा सीएम नवीन पटनायक 63 करोड़+ संपत्ति के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं. जबकि ममता बनर्जी इस सूची में सबसे निचे हैं, उनकी कुल संपत्ति महज 15 लाख रुपये है. 


अमीर मुख्यमंत्री की सूची में कहां हैं सीएम गहलोत


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) का देश के 19वें करोड़पति मुख्यमंत्री हैं. सीएम गहलोत की कुल संपत्ति 6.63 करोड़ की है, उनकी कमाई का सबसे बड़ा स्रोत उनका वेतन है. वो प्रदेश के तीसरी बार मुख्यमंत्री हैं. जबकि उनकी खुद की आय 18 लाख 56 हजार 828 रुपए है. 


इतनी है देश के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति


मुख्यमंत्री राज्य
कुल संपत्ति
जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश
510 करोड़+
पेमा खांडू  अरुणाचल प्रदेश 
163 करोड़+
नवीन पटनायक  ओडिशा 
63 करोड़+
नेफियू रियो  नागालैंड 
46 करोड़+
एन रंगासामी  पुडुचेरी 
38 करोड़+
के चंद्रशेखर राव  तेलंगाना 
23 करोड़+
भूपेश बघेल  छत्तीसगढ़ 
23 करोड़+
हिमंत बिस्वा सरमा  असम 
17 करोड़ +
कोनराड संगमा  मेघालय 
15 करोड़+
माणिक साहा  त्रिपुरा 
13 करोड़+
एकनाथ शिंदे  महाराष्ट्र 
11 करोड़+
प्रमोद सावंत  गोवा 
9 करोड़+
बसवराज बोम्मई  कर्नाटक 
8 करोड़+
एमके स्टालिन  तमिलनाडु 
8 करोड़+
हेमंत सोरेन  झारखंड 
8 करोड़ +
भूपेंद्र पटेल  गुजरात 
8 करोड़+
सुखविंदर सिंह  हिमाचल प्रदेश 
7 करोड़+
शिवराज सिंह चौहान  मध्य प्रदेश 
7 करोड़ +
अशोक गहलोत  राजस्थान 
6 करोड़ +
पुष्कर सिंह धामी  उत्तराखंड 
4 करोड़ +
प्रेम सिंह तमांग  सिक्किम 
3 करोड़+
ज़ोरमथांगा  मिजोरम 
3 करोड़+
अरविंद केजरीवाल  दिल्ली
3 करोड़+
नीतीश कुमार  बिहार
3 करोड़ +
भगवंत मान  पंजाब 
1 करोड़+
योगी आदित्यनाथ  उत्तर प्रदेश 
1 करोड़ +
एन बिरेन सिंह  मणिपुर
1 करोड़ +
मनोहर लाल खट्टर  हरियाणा 
1 करोड़ +
पिनाराई विजयन  केरल
1 करोड़ +
ममता बनर्जी  पश्चिम बंगाल 
15 लाख +

यह भी पढ़ें-  


प्रतापगढ़ कृषि मंडी अलसी की जोरदार आवक  किसानों के चेहरोंपर छाई रौनक


खाटूश्याम मंदिर लाइव आरती दर्शन दिनांक 15 अप्रैल 2023