Fatehpur: भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक का आयोजन हुआ. आयोजित बैठक में ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया गया. फतेहपुर के वार्ड 39 में ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष तोलाराम के आवास पर ओबीसी मोर्चा की बैठक पूर्व पालिकाध्यक्ष और भाजपा नेता मधुसुदन भिण्डा के सानिध्य में आयोजित की गई.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

भाजपा शहर मण्डल महामंत्री लीलाधर जांगिड़ ने बताया कि आयोजित बैठक में ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष तोलाराम सहित मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया. इस अवसर पर भाजपा शहर मण्डल पदाधिकारी,सहित मोर्चा के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद थे.


यह भी पढे़ं- Photos: सावन में घर लाएं ये चीजें, भोलेनाथ की कृपा से बरसेगा धन ही धन


जयपुर की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें