Pindwara-Abu: सिरोही जिले के आबूरोड में भाजपा नगर मंडल आबूरोड़ द्वारा समस्त मोर्चों के साथ जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरीया एवं नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण की उपस्थिति में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ विवादित एवं अमर्यादित टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंक कर अपना रोष प्रकट किया.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

मंडल महामंत्री दिनेश सेन ने बताया कि भाजपा व सभी समस्त मोर्चा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवंं जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रेलवे स्टेशन के बाहर एकत्र हुए. वहां से रैली के रूप में कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जगदीश चौराहे पहुंचकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया. वहां सभी ने अधीर रंजन एवं सोनिया गांधी के खिलाफ नारे लगाए.


इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा कि जिस प्रकार अधीर रंजन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति की जगह राष्ट्रपत्नी कहा है ये अशोभनीय है. सोनिया गांधी को इसके लिए अधीर रंजन की जगह माफी मांगनी चाहिए. देश की प्रथम नागरिक के ऊपर विवादित टिप्पणी बिल्कुल सहन नहीं की जाएगी.


नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने कहा कि पूरा देश जनता है कांग्रेस आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी एवं गरीब विरोधी है, लेकिन कांग्रेस का इस हद तक गिर जाना कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन 1 आदिवासी महिला का इस प्रकार अनादर एवं अशोभनीय टिप्पणी करना, उनकी गरिमा एवं आचरण पर प्रहार करने जैसा है. भाजपा नगरमण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरीया ने कहा कि कांग्रेस अभी तक 1 आदिवासी और गरीब महिला को राष्ट्रपति के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रही है, कांग्रेस पार्टी में संस्कार नाम का किसी को पता ही नहीं है.


युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकंवर कछावा एवं जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारू एवं नीलेश राणा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद कहा.



इस दौरान जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र सम्बरीया, नगरपालिका अध्यक्ष मगन दान चारण जिलाउपाध्यक्ष बाबूभाई पटेल, जिला मंत्री सतीश सेठी,प्रकाश मेघवाल, दुर्गेश शर्मा, ST मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल रणोर, मंडल महामंत्री दिनेश सेन, अजय वाला,गणेश आचार्य,वरिष्ठ मनीष परसाई, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, SCमोर्च अध्यक्ष राजीव मारू, महिला मोर्चा अध्यक्ष राजकंवर कछावा, ST मोर्चा अध्यक्ष नीलेश राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजयनाथ ढाका, उपाध्यक्ष एवं पार्षद राधेश्याम शाक्य, सुरेखा मोदी, न. पा. उपाध्यक्ष रवि शर्मा, अर्जुन सिंह,रितेश सिंह चौहान, आकाश माली,चंद्ररेखा अग्रवाल, बबिता मखीजा,नीरज शर्मा,इम्मामुद्दीन मोयल ,राजेन्द्र गहलोत,दीपक कुमार,जिगर आचार्य,धर्मेंद्र शाक्य,कनक सिंह ,महेंद्र सिंह,हितेश सैनी,भेरूलाल ,मदन कोली,कैलाश बंसल,नरेंद्र खंडेलवाल,राहुल प्रजापत,रवि शर्मा,अनुराधा जैन,भगवती शर्मा,अलका मोदी ,उषा देवी उपस्थित थे.


Reporter-Saket Goyal


ये भी पढ़ें- खुशखबरी: महाराष्ट्र के बाद राजस्थान के किसानों को तोहफा, जल्द खुद कर सकेंगे गिरदावरी


अपने जिले की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें