मुंबई: बिल्डर से वसूली के आरोप में फंसे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस बीच कांग्रेस नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने दावा किया है कि परमबीर सिंह बेल्जियम (Belgium) चले गए हैं. इस मुद्दे पर उन्होंने सरकार को घेरने की कोशिश की है.


किसने की परमबीर सिंह की मदद?


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया है कि पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह बेल्जियम पहुंच चुके हैं. उनकी मदद किसने की? उनपर खुद वसूली के आरोप हैं और वो मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगा रहे थे.


ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय एकता दिवस पर PM मोदी का संदेश, 'हम एक रहेंगे तभी आगे बढ़ पाएंगे'


संजय निरुपम का ट्वीट


संजय निरुपम ने ट्वीट किया, 'ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर. मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था. खुद पांच मामलों में वांटेड हैं. पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं. पता चला है, ये बेल्जियम में है. बेल्जियम गया कैसे? इसे किसने सेफ पैसेज दिया? क्या हम अंडरकवर भेजकर इसे ला नहीं सकते?'



परमबीर सिंह के खिलाफ गैरजमानती वारंट


जान लें कि मुंबई क्राइम ब्रांच की याचिका पर मुंबई के एक कोर्ट ने परमबीर सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने परमबीर सिंह के अलावा विनय सिंह और रियाज भाटी के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया है. बिल्डर विमल अग्रवाल ने पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ जबरन वसूली करने का आरोप लगाया था.


LIVE TV