शिमला : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उनकी पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को तीन दिवसीय निजी दौरे पर यहां पहुंचीं।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दोनों वायु मार्ग से चंडीगढ़ पहुंची और वहां से सड़क मार्ग के जरिये यहां से 15 किमी दूर चारबरा में एक होटल पहुंची।


प्रियंका ने भारत के राष्ट्रपति के गर्मियों के अवकाश वाले विश्रामस्थल द र्रिटीट के समीप 4.25 बीघा जमीन खरीदी है और वह वहां एक मकान बनवा रही हैं। होटल में कुछ समय रहने के बाद सोनिया एवं प्रियंका दो वास्तुकारों के साथ निर्माण स्थल के लिए रवाना हो गयी। दो घंटे तक वहां समय बिताने के बाद वे वापस होटल लौट आयीं।