नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की संस्थापक सदस्य शाजिया इल्मी ने दिल्ली भाजपा प्रमुख सतीश उपाध्याय के साथ मिलकर कनॉट प्लेस के सेन्ट्रल पार्क से आज स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। शाजिया पांच महीने पहले ही आम आदमी पार्टी छोड़ चुकी हैं।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

‘स्वच्छ भारत’ अभियान के लिए दिल्ली भाजपा ने शाजिया इल्मी सहित नौ लोगों को शामिल किया है। शाजिया ने आज कहा कि इस अभियान का हिस्सा बनकर वह बहुत खुश हैं। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वच्छ भारत अभियान के आरंभ हेतु राज्य भाजपा की ओर से 10 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर शाजिया ने सभी को चौंका दिया और इसे महान अभियान बताते हुए मोदी सरकार की तारीफ भी की।