Opinion Poll 2024 UP: यूपी में मिशन 80 में कितनी कामयाब हुई बीजेपी, ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़े
Advertisement

Opinion Poll 2024 UP: यूपी में मिशन 80 में कितनी कामयाब हुई बीजेपी, ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़े

Zee Matrize Opinion Poll 2024 in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में मिशन 80 का टारगेट हासिल करने के लिए बीजेपी कितना सफल हुई है तो ओपिनियन पोल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. 

Lok Sabha Election 2024 PM Modi CM Yogi

Zee News Matrize Opinion Poll 2024 Uttar Pradesh: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के ठीक पहले आए ओपिनियन पोल से हैरतअंगेज मामले सामने आए हैं. जी न्यूज मैट्राइज 2024 का ओपिनियन पोल में सर्वे में जनता कह रहा है कि राम मंदिर मुद्दे का ज्यादा असर लोकसभा चुनाव में दिखाई नहीं देगा. जबकि नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय नेतृत्व के आगे लोग महंगाई को भी बड़ा मुद्दा नहीं मानते. सर्वे में पूछा गया कि INDIA  गठबंधन कितना असर होगा तो 58 फीसदी मानते हैं कि इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा. जबकि 21 फीसदी मानते हैं कि थोड़ा असर पड़ेगा. बीजेपी लोकसभा इलेक्शन 2024 में (UP Lok Sabha Election 2024) अबकी बार 400 के पार के करीब पहुंचते दिख रही है. बीजेपी के अगुवाई वाले एनडीए को 390 सीटें मिल सकती हैं. वहीं INDIA गठबंधन को महज 90 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है.

यूपी में मिशन 80 के करीब पहुंचेगी बीजेपी
उत्तर प्रदेश की बात करें तो पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन सरकार के बावजूद मिशन 80 का टारगेट तो पूरा नहीं होते दिख रहा है. यूपी में पिछली बार बीजेपी गठबंधन को 64 सीटें मिली थीं. बीजेपी ने अभी 51 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं. एनडीए को 78 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, सपा-कांग्रेस को गठबंधन में महज दो सीटें ही मिलने के आसार दिख रहे हैं. मायावती का हाथी शून्य पर दिख रहा है. बीजेपी गठबंधन को 58 फीसदी वोट जबकि इंडिया गठबंधन को महज दो सीटें मिल सकती हैं.

दिल्ली में बीजेपी का क्लीन स्वीप
दिल्ली में बीजेपी ने सात में से छह लोकसभा सीटों पर चेहरे बदल दिए हैं. लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 55 फीसदी, कांग्रेस-आम आदमी पार्टी को 40 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. ऐसे में सातों की सीटें लेकिन बीजेपी के खाते में जाते दिखाई दे रही हैं. हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 9 सीटें बीजेपी गठबंधन के खाते में जा सकती हैं. जबकि एक सीट कांग्रेस को मिलती दिख रही है. चंडीगढ़ की एक सीट बीजेपी के पाले में जा सकती है. हिमाचल प्रदेश में बीजेपी तीन और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है.

बंगाल में ममता-बीजेपी में टक्कर
सर्वे में साफ संकेत मिल रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे का विपक्षी गठबंधन के पास कोई जवाब नहीं है. बंगाल के सर्वे की बात करें तो बीजेपी को 17 और तृणमूल कांग्रेस को 24 सीटें मिल सकती हैं. लेफ्ट और कांग्रेस एक पर रह सकती है. महाराष्ट्र में 48 में से 45 लोकसभा सीटें बीजेपी गठबंधन के खाते में जा सकती हैं. बीजेपी गठबंधन को 61 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है. गोवा की दोनों लोकसभा सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं. 

बिहार में भी भाजपा गठबंधन की आंधी
बिहार की 40 लोकसभा सीटों की बात करें तो 37 सीटें एनडीए और राजद-कांग्रेस के गठबंधन के पास जा सकती हैं. गुजरात की सभी 26 सीटें बीजेपी के खाते में जाते दिख रही हैं. बीजेपी को यहां 62 फीसदी वोट मिलते दिख रहा है. 

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में फिर खिलेगा कमल
मध्य प्रदेश की बात करें तो 29 लोकसभा सीटों में 28 बीजेपी के खाते में जा सकती है. जबकि एक सीट छिंदवाड़ा कांग्रेस के पास जा सकती है. यहां भी भाजपा को 62 फीसदी वोट मिल सकते हैं. छत्तीसगढ़ में 11 की 11 लोकसभा सीटें बीजेपी के खाते में दिख रही हैं. 

आज चुनाव हुए तो मोदी के सामने कौन होगा, इस सवाल पर राहुल गांधी को 23 फीसदी, अरविंद केजरीवाल को 8 फीसदी और ममता बनर्जी को 11, प्रियंका गांधी को 11 और अन्य को 44 फीसदी के पक्ष में राय दी है.

असम में CAA-NRC का असर नहीं
असम की बात करें तो यहां सीएए-एनआरसी मुद्दे का असर नहीं दिख रहा है. बीजेपी यहां की 14 में से 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव जीत सकती है. जबकि कांग्रेस और एआईयूडीएफ को तीन सीटें मिल सकती हैं. पूर्वोत्तर की बाकी 11 सीटों में भी 10 सीटें बीजेपी के खाते में जा सकती हैं. 

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को पंजाब में बढ़त
पंजाब में इंडी गठबंधन को आठ सीटें मिल सकती हैं. जबकि बीजेपी के एनडीए गठबंधन को तीन सीटेंं मिल सकती है. राजस्थान में बीजेपी तीसरी बार 25 में से 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है. 

और भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: नगीना से चंद्रशेखर को नहीं मिला टिकट, सपा ने इन 7 सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित किए, देखें लिस्‍ट

कौन हैं ललितेश पति त्रिपाठी, जो भदोही सीट से तृणमूल कांग्रेस से लड़ेंगे चुनाव

ZEE NEWS-MATRIZE Opinion Poll 2024

 

फाइनल ओपिनियन पोल

    लोकसभा सीट - 543

NDA           390
I.N.D.I.A.    96
OTH            57

UP में किसको कितनी सीट

NDA              78      
I.N.D.I.A.      02
OTH              00    

बिहार में किसको कितनी सीट

NDA           37
I.N.D.I.A.   03
OTH            00

झारखंड में किसको कितनी सीट

NDA          13
I.N.D.I.A.  01
OTH            00

कर्नाटक में किसको कितनी सीट

NDA          23
I.N.D.I.A.  05
OTH             00

आंध्र प्रदेश में किसको कितनी सीट

YSRCP       12
NDA           13
OTH            00

तेलंगाना में किसको कितनी सीट

CONG            09
BJP                  05
TRS+               02
AIMIM            01
OTH                00

केरल में किसको कितनी सीट

I.N.D.I.A.   20
NDA           00
OTH           00

तमिलनाडु में किसको कितनी सीट

I.N.D.I.A.   36
NDA            01
AIADMK    02
OTH           00

बंगाल में किसको कितनी सीटें 

TMC              24

BJP                 17

I.N.D.I.A.        01

OTH                  00

जम्मू-कश्मीर में किसको कितनी सीटें 

BJP                 02
I.N.D.I.A.      01
OTH                02

लद्दाख में किसको कितनी सीटें 

BJP           01
CONG     00
OTH          00
अंडमान निकोबार 

BJP           01
CONG      00
OTH            00

दादरा और नगर हवेली

NDA           01
I.N.D.I.A.  00
OTH             00

-----------------------
दमन और दीव 

BJP          01
CONG   00
OTH        00

लक्षद्वीप 

NDA            00

I.N.D.I.A.     01

OTH                00

पुडुचेरी में कौन

NDA            00

I.N.D.I.A.     01

OTH                00

गोवा में किसको कितनी सीटें 

BJP             02
CONG        00
OTH             00

महाराष्ट्र में किसको कितनी सीटें
NDA              45
I.N.D.I.A.       03
OTH              00

गुजरात में किसको कितनी सीटें

NDA              26
I.N.D.I.A.       00
OTH              00

मध्य प्रदेश में किसको कितनी सीटें

NDA             28
I.N.D.I.A.      01
OTH             00

छत्तीसगढ़ में किसको कितनी सीटें

NDA          11
I.N.D.I.A.    00
OTH           00

ओडिशा में कितनी सीटें
NDA             11
I.N.D.I.A.      00
OTH             10

नॉर्थ ईस्ट में कितनी सीटें?

NDA        - 10
I.N.D.I.A. - 01
OTH        - 00

असम में किसको कितनी सीटें?

NDA           11
I.N.D.I.A.    01
OTH           02

दिल्ली में किसको कितनी सीटें?

NDA -          07
I.N.D.I.A.     00
अन्य  -           00

हरियाणा में किसको कितनी सीट ?

NDA -            09
I.N.D.I.A.       01
OTH  -            00

पंजाब में किसको कितनी सीट?

I.N.D.I.A. -  08
SAD     -       01
NDA-            03
OTH-            01

चंडीगढ़ में किसको कितनी सीट

NDA -           01
I.N.D.I.A.      00
OTH-             00

हिमाचल प्रदेश में कितनी सीट 

NDA -       03
I.N.D.I.A   01
OTH-         00

उत्तराखंड में किसको कितनी सीटें 

NDA      -       05
I.N.D.I.A. -     00
OTH     -         00

राजस्थान - 25 सीट

लोकसभा चुनाव में किसको कितनी सीट?
NDA-          25
I.N.D.I.A.    00
OTH-          00

 

Trending news