Advertisement
trendingPhotos/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2492263
photoDetails0hindi

Dhanteras 2024: धनतेरस पर डेढ़ घंटे का राहु काल, कुछ न खरीदें, जानें सोना-चांदी, कार-बाइक खरीदने का शुभ मुहूर्त

धनतेरस 2024 की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम है. कुछ लोग 29 अक्टूबर को मनाने की बात कह रहे हैं, जबकि अन्य 30 अक्टूबर को मनाने की सलाह दे रहे हैं.

जाने कब खरीदें सोना-चांदी

1/10
जाने कब खरीदें सोना-चांदी

शास्त्रों के अनुसार, धनतेरस का शुभ मुहूर्त और सोना-चांदी, वाहन और संपत्ति खरीदने का समय क्‍या है? यहां जानिए.

भगवान धन्वंतरि की पूजा

2/10
भगवान धन्वंतरि की पूजा

धनतेरस का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है, जो दिवाली के 5 दिनों के महापर्व की शुरुआत है. इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जो समुद्र मंथन के दौरान पीतल का कलश लेकर प्रकट हुए थे.

समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक

3/10
समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक

इस दिन को खरीदारी के लिए भी शुभ माना जाता है, लोग सोना-चांदी, प्रॉपर्टी, वाहन और अन्य समृद्धि के प्रतीक वस्तुएं खरीदते हैं. यह पर्व समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है.

राहुकाल

4/10
राहुकाल

धनतेरस के दिन पूरा दिन शुभ होता है, लेकिन राहुकाल को छोड़कर खरीदारी करना उत्तम है. राहुकाल दोपहर 2:51 बजे से शाम 4:15 बजे तक रहेगा. इसके अलावा, विशेष शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से विशेष लाभ होता है.

धनतेरस के शुभ मुहूर्त

5/10
धनतेरस के शुभ मुहूर्त

प्रदोष काल: सायंकाल 5:35 से 7:30 तक, शुभ मुहूर्त: सुबह 10:31 बजे से रात 9:30 तक (राहुकाल को छोड़कर). इन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना समृद्धि और सौभाग्य को आकर्षित करता है.

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

6/10
सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त 29 अक्‍टूबर मंगलवार को सुबह 10:31 बजे से 02:50 बजे तक, 04:16 बजे से 06:32 बजे तक और शाम 06:34 बजे से रात 08:31 बजे तक रहेगा. 

 

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

7/10
वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

वाहन खरीदने के लिए शुभ समय दोपहर 12:16 बजे से 2 बजे तक तक, शाम  04:55 बजे से 06:31 बजे तक,  रात 10:42 बजे से रात 01:13 बजे तक रहेगा.

जमीन-मकान खरीदने का शुभ मुहूर्त

8/10
जमीन-मकान खरीदने का शुभ मुहूर्त

अगर आप जमीन, मकान वगैरह अचल संपत्ति इस दिन खरीदना चाहते हैं तो इसका शुभ समय सुबह 10:31 बजे से दोपहर 12:16 बजे तक, दोपहर 2 बजे से दोपहर 02:50 बजे तक, शाम 06:31 बजे से रात 10:42 बजे तक रहेगा.

घरेलू सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त

9/10
घरेलू सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त

घरेलू सामान जैसे बर्तन आदि खरीदने का शुभ समय सुबह 10:31 बजे से दोपहर 12:16 बजे तक. दोपहर 04:16 बजे से शाम 04:55 बजे तक और रात 08:28 बजे से रात 10:42 बजे तक रहेगा.

 

डिस्क्लेमर

10/10
डिस्क्लेमर

लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है. एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.