Guruwar Ke Upay: आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. आज दिन गुरुवार है. हिंदू धर्म में यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) को समर्पित माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. श्रीहरि को प्रसन्न करने के लिए लोग बृहस्पतिवार का व्रत रखते हैं. मान्यता है कि भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति के जीवन में सब मंगल ही मंगल होता है. श्रीहरि को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई तरह के उपाय, टोटके व पूजा पाठ करते हैं. आप भी गुरुवार को कुछ मंत्रों का जाप कर अपने आराध्य को प्रसन्न कर सकते हैं. इन मंत्रों को आप किसी भी समय साफ मन से जपें. आइये जानते हैं श्रीविष्णु के मंत्र... 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के कुछ महत्वपूर्ण मंत्र-


भगवान विष्णु मूल मंत्र
ॐ नमोः नारायणाय॥


वासुदेवाय मंत्र
ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥


विष्णु गायत्री मंत्र
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥


मंगल श्री विष्णु मंत्र
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥


श्री विष्णु रूपम मंत्र:
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं,
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम् ।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्,
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम् ॥


धन्वंतरि मंत्र:
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्वभय विनाशाय सर्वरोगनिवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥
ॐ नमो भगवते धन्वन्तरये अमृत कलश हस्ताय सर्व आमय
विनाशनाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णवे नमः ||


क्लेश नाशक श्री विष्णु मंत्र:
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने ।
प्रणत क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।


भगवान विष्णु के मंत्र जाप का लाभ 
भगवान विष्णु के मंत्रों को बहुत ही चमत्कारी माना जाता है. इन मंत्रों का जाप करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है. इन मंत्रों के प्रभाव से भक्तों के जीवन से आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं. इसके साथ ही श्रीविष्णु के नाम का स्मरण करने से और मंत्रों का जाप करने से भक्तों की सभी मनोकामना पूरी हो जाती हैं. 


Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है.  सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी. ZEE UPUK इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा.


दिवाली से पहले जानें तेजपत्ता के टोटके, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के ये हैं उपाय

सौंफ के ये चमत्कारी उपाय दूर करेंगे सभी परेशानियां, लास्ट वाला टोटका है बहुत कारगर