Happy Hartalika Teej 2024  Wishes: हरताकिला तीज का त्योहार देशभर में काफी धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. हरितालिका तीज सुहागिन महिलाओं का सबसे खास त्योहार माना जाता है. इस दिन सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. तीज के मौके पर सुहागन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती (Mata Parvati) की पूजा करती हैं.  इस व्रत को अन्य व्रतों की तुलना में सबसे कठिन माना जाता है, क्योंकि करीब 36 घंटे तक महिलाएं बिना कुछ खाए-पिए निर्जल व्रत रखती हैं. कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर के लिए ये व्रत रखती हैं. आप भी इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, वॉट्सऐप स्टेट्स के जरिए सखी-सहेलियों हरतालिका तीज की बधाई दे सकती हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कब से प्रारंभ हो रहे हैं पितृ पक्ष, यहां देखें साल 2024 में श्राद्ध की सभी प्रमुख तिथियां और दिन


हरतालिका तीज कब है 2024 (Hartalika Teej Kab Hai 2024)
हरितालिका तीज 6 सितंबर 2024- दिन शुक्रवार 


हरतालिका तीज! शेयर करें ये WhatsApp Messages, Quotes, Photos और Greetings


1. सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास
मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव जैसा परिवार!
हरतालिका तीज 2024 की शुभकामनाएं


2. चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार 
आपको मुबारक हो
हरतालिका तीज का त्यौहार !
हरतालिका तीज 2024 की शुभकामनाएं


3.पेड़ों पर झूले,हंसी की फुहार
मुबारक हो आपको तीज का त्यौहार !
हरतालिका तीज 2024 की शुभकामनाएं!


4. हरतालिका तीज पर मांगो
शिव-पार्वती से अखंड सुहाग का वरदान
भगवान शिव जी पूरी करेंगे तुम्हारी आस !
हरतालिका तीज 2024 की शुभकामनाएं!


5.मदहोश कर देती है, हरतालिका तीज की बहार
गाता है ये दिल झूम कर,जब झूलूं मैं सखियों के साथ
हरतालिका तीज 2024 की शुभकामनाएं!


6.तीज व्रत रखती हूं,सजती हूं पिया के लिए
आज पिया साथ रहे मेरे और क्या चाहिए जिंदगी के लिए.
हरतालिका तीज 2024 की शुभकामनाएं!


7.आपका तप रंग लाए,शिव-पार्वती अपना आर्शीवाद बरसाएं
आप के घर खुशहाली आए,आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं
हरतालिका तीज 2024 की शुभकामनाएं!


8. हरतालिका तीज पर मांगो, शिव जी से अखंड सुहाग का वरदान
शिव रखेंगे तुम्हारी मांग का सम्मान, देंगे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद...
हरतालिका तीज 2024 की शुभकामनाएं!


9. मेरा मन झूम-झूम नाचे,गाये तीज के हरियाले गीत,
 पिया संग झूलेंगे, संग में मनाएंगे हरतालिका तीज
हरतालिका तीज 2024 की शुभकामनाएं!


10.सौभाग्य हो मेरा ऐसा कि शिव जी सा पति मिल जाए,
चाह हो ना कोई फिर जीवन में जब ऐसा भाग्य खुल जाए
हरतालिका तीज 2024 की शुभकामनाएं!


Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं,वास्तुशास्त्र पर आधारित हैं. Zeeupuk इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.


Vishwakarma Puja 2024: 16 या 17 सिंतबर कब है विश्वकर्मा पूजा? नोट करें तारीख के साथ शुभ मुहूर्त और योग