Bhojpuri Song 2024: शिवानी सिंह और लवली काजल का भोजपुरी लोकगीत 'लेके घूमे यार हथियार' रिलीज, यहां देखें वीडियो सॉन्ग
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2051075

Bhojpuri Song 2024: शिवानी सिंह और लवली काजल का भोजपुरी लोकगीत 'लेके घूमे यार हथियार' रिलीज, यहां देखें वीडियो सॉन्ग

Bhojpuri Song 2024: वानी की सुरीली आवाज पर आया यह भोजपुरी लोकगीत सबका मन मोह रहा है. इतना ही नहीं इस गाने पर खूबसूरत अदाकारा लवली काजल ने जमकर ठुमका लगाकर वेस्टर्न ब्लैक ड्रेस में गर्दा उड़ा रही हैं 

Bhojpuri Song 2024: शिवानी सिंह और लवली काजल का भोजपुरी लोकगीत 'लेके घूमे यार हथियार' रिलीज, यहां देखें वीडियो सॉन्ग

Bhojpuri Song 2024: भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की स्टार सिंगर शिवानी सिंह ने बेहद मजेदार भोजपुरी लोकगीत 'लेके घूमे यार हथियार' गाकर शमां बांध दिया है. शिवानी की सुरीली आवाज पर आया यह भोजपुरी लोकगीत सबका मन मोह रहा है. इतना ही नहीं इस गाने पर खूबसूरत अदाकारा लवली काजल ने जमकर ठुमका लगाकर वेस्टर्न ब्लैक ड्रेस में गर्दा उड़ा रही हैं और सबका दिल धड़का रही हैं.

नये साल के दूसरे सप्ताह में श्रोताओं के बीच आया यह भोजपुरी लोकगीत 'लेके घूमे यार हथियार' को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसिल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. इस मजेदार गाने में शिवानी सिंह और लवली काजल की केमेस्ट्री  सर्दी में मनोरंजन की गर्मी पैदा कर रही है. इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, यह सॉन्ग ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट कर रहा है. 

लिंक : https://youtu.be/BpZstFfAUPw?si=IoV1mDSqyYMbQC-x

इस गाने के वीडियो में अदाकारा लवली काजल अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद उससे दूर नहीं हो पा रही है. उसका यार उसे छोड़ने को राजी ही नहीं है. यह बात एक्ट्रेस अपनी सखियों बयां कर रही हैं वह कहती हैं कि... 'कहे हमरे रहू तू हमार रहबू, जान जिनगी भा हमरे तू प्यार रहबू... हा ऊ त जिलवे का हवे रंगदार ए सखी, जबसे भईल बा ब्रेकअप हमार ए सखी... लेके घूमतावे इयार हथियार ए सखी, लेके घूमत आटे इयार हथियार ए सखी...'

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स यह भोजपुरी लोकगीत 'लेके घूमे यार हथियार' बेहद संजीदगी में निराले अंदाज में फिल्माया गया है. यह सॉन्ग हर किसी को पसंद आ रहा है. 

खेसारी का नया गाना मचा रहा धमाल
इसके अलावा आज ही रिलीज हुए एक और भोजपुरी गाने ने धमाल मचाया है.  खेसारी और शिल्पी का नया गाना एगो बात बताई पिप्पा म्यूजिक भोजपुरी से रिलीज किया गया है. जिसे रिलीज हुआ महज 4 घंटे ही हुए और गाने को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. यानी कि हर घंटे इसे 1 लाख व्यूज मिल रहे हैं.

 

Trending news