मनोज चतुर्वेदी/बलिया: भारत का महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने में बस कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं. यह शाम 5. 45 बजे  चांद की तरफ बढ़ना शुरू करेगा और शाम 6.04 बजे पर इसकी चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग होगी. इसको लेकर जबरदस्त तैयारी हैं और लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. जहां एक तरफ प्रार्थनाओं का दौर चल रहा है. वहीं उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में स्कूली छात्रों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग दिखाने के लिए तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बच्चों ने तैयार किया मॉडल
वहीं, बलिया जनपद के प्राथमिक विद्यालय अमृत पाली के बच्चों ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर का मॉडल तैयार किया है. काउंटडाउन के साथ बच्चों ने बाकायदा विक्रम लैंडर को आसमान से नीचे उतारा. जैसे कि इसरो के वैज्ञानिक विक्रम लैंडर को 25 किलोमीटर की दूरी से चंद्रमा की सतह पर उतारेंगे.



चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर की जा रहीं दुआएं
प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय का कहना है कि चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर सभी दुआएं मांग रहे हैं. वहीं विक्रम लैंडर के मॉडल को तैयार कर बच्चों को यह बताने की कोशिश की गई है कि कितनी मुश्किलों का सामना करके वैज्ञानिक विक्रम लैंडर को चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले हैं.


वहीं प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भी भारत माता की जय के नारे के साथ ही कहा कि देश के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं कि भारत का विक्रम लैंडर सफलता के साथ लैंड करें और भारत विश्व का पहला देश बने जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा.


प्रदेश के स्कूलों में छात्र लाइव देखेंगे नजारा
उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में स्कूली छात्रों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग दिखाने के लिए तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही हैं. कहीं प्रोजेक्टर लगाया जा रहा है तो कहीं टीवी कहीं कंप्यूटर की व्यवस्था की जा रही है. ताकि स्कूली छात्र चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने का दृश्य लाइव देख सकें. 


Watch: चांद पर होगी चंद्रयान-3 की सेफ लैंडिंग ! जानें ज्योतिष शास्त्र में क्या कहती है ग्रहों की चाल