Independence Day 2024: अगस्त का महीना शुरू होते ही पूरा भारत आजादी का पर्व मनाने के लिए देशभक्ति की भावना में डूब जाता है. हर साल हमारे स्वतंत्रता दिवस की थीम अलग होती है. भारत सरकार द्वारा इस साल की थीम ' विकसित भारत ' रखी गई है. इसका मुख्य लक्ष्य है कि भारत जब अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा. तब तक भारत एक विकासशील देश नहीं बल्कि एक विकसित देश बन जाएगा. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

क्या होता है विकसित देश 
विकसित उन देशों को कहा जाता है जहां पर आर्थिक तौर पर लोग मजबूत होते हैं. यह देश उद्योग, रोजगार, प्रति व्यक्ति आय के साथ शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर खरे उतरते हैं. भारत अभी एक विकासशील देश है. लेकिन भारत सरकार देश को अब एक विकसित देश बनाकर दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनाने के लिए तत्पर है. इसी दिशा में कदम उठाते हुए सरकार ने भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर इसे थीम बनाकर बता दिया है कि अब हमारा इंडिया विकसित देश बनने की दिशा में आगे बढ़ने लगा है. 


दुनिया में कितने विकसित देश हैं
इन सबके बाद सभी के मन में यह सवाल आता है कि दुनिया में फिर कितने विकसित देश हैं. दुनिया में अभी तक सिर्फ 11 देश ही विकसित कहलाते हैं. इन 11 देशों में सबसे पहले आता है नोर्वे. क्योंकि नोर्वे दुनिया में सबसे अधिक विकसित और लोकतांत्रिक और न्यायिक देश है. नोर्वे के बाद विकसित देशों में नाम आता है अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, जर्मनी, कनाडा, फ्रांस, रूस, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन और स्विटजरलैंड का. 


भारत की अनेकता में एकता
भारत एक ऐसा देश है जो विभिन्न सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के लोगों और धर्म को एक साथ लेकर आगे बढ़ता है. यहां लगने वाले स्थानीय मेले, खानपान, त्यौहार, कपड़े, वास्तु कला, शिल्प कला सब कुछ दुनिया से अलग है. यहां बोली जाने वाली अलग अलग भाषाएं भारत को सबसे अलग बनाती हैं. इस साल हम सभी भारतवासी 78वें स्वतंत्रता दिवस में अपनी अनेकता में एकता को फिर से धूमधाम तरीके से जश्न मनाएंगे.  


यह भी पढ़ें - शिवलिंग बचाने के लिए अंग्रेजों से लड़ गई थीं मधुमक्खियां,त्रेता युग से जुड़ा इतिहास


यह भी पढ़ें - रावण ने भी की थी इस शिव मंदिर में पूजा, गाय माता ने की थी शिवलिंग की खोज