Chandrayaan 3 Landing Live Updates: लैंडिंग के बाद चांद की पहली तस्वीरें सामने आईं
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1836844

Chandrayaan 3 Landing Live Updates: लैंडिंग के बाद चांद की पहली तस्वीरें सामने आईं

Uttar Pradesh Live News 23 August 2023: चंद्रयान-3 आज यानी 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चांद की सतह पर लैंड करेगा... वैज्ञानिकों का कहना है कि लैंडिंग के आखिरी 17 मिनट सबसे अहम होंगे...सॉफ्ट लैंडिंग के इन आखिरी पलों को ‘17 Minutes of Terror’ कहा जा रहा है...

 

 

 

 Chandrayaan 3 Landing Live Updates: लैंडिंग के बाद चांद की पहली तस्वीरें सामने आईं
LIVE Blog

Uttar Pradesh Live News 23 August 2023:  उत्तर प्रदेश (UP News) और उत्तराखंड (Uttarakhand News) से जुड़ी राजनीति (Politics News), शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News), रोजगार (Job) और क्राइम (Crime News) की खबरों और हर छोटी-बड़ी हलचल पर नजर बनाए रखने के लिए पढ़ते रहिए ज़ी यूपी-उत्तराखंड. यहां आपको प्रदेश से जुड़ी हर खबर का पल-पल अपडेट मिलता रहेगा.

23 August 2023
17:34 PM
17:27 PM

ISRO ने शुरू किया लाइव प्रसारण 
चंद्रयान-3 की लेंडिंग का ISRO ने लाइव प्रसारण शुरू किया 

16:56 PM

संभल में चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना 
यूपी के संभल में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए की पूजा अर्चना कर यज्ञ में दी गई आहुति. विक्रम की सॉफ्ट लेंडिंग के लिए संभल में के विशेष प्रार्थना की गई. सुबह से ही लोग सफल लेंडिंग के लिए पूजा अर्चना कर रहे हैं. 

16:49 PM

चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर की पूजा अर्चना 
श्रावस्ती चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर बौद्ध भिक्षुओं ने की पूजा अर्चना. बौद्ध भिक्षुओं ने बौद्ध स्थली श्रावस्ती में गंध कुटी में की पूजा अर्चना. बौद्ध भिक्षु ने कहा कि हमारे देश का तिरंगा अब चाँद पर लहराने जा रहा है. उसी की सफलता को लेकर आज विशेष पूजा अर्चना की गई है.

 

15:16 PM

दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति ने दीं शुभकामनाएं

दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा चंद्रयान-3 मिशन को लेकर भारत को बधाई दी है. रामाफोसा ने कहा,मैं भारत को बधाई देना चाहता हूं, खासकर जब आप अंतरिक्ष में सहयोग की आवश्यकता के बारे में बोलते हैं, तो कुछ ही घंटों में भारत का अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरेगा.

15:00 PM

काशी में बच्‍चों ने बनाई पेंटिंग 

वाराणसी :  चंद्रयान 3 को लेकर पूरा देश उत्साहित है. धर्म की नगरी काशी में भी सुबह से ही पूजा पाठ किया जा रहा है. 8 साल तक के बच्चों में भी काफी उत्साह देखने को मिला है. वाराणसी के एक स्कूल में बच्चों ने चंद्रयान की पेंटिंग तैयार की है. 

14:49 PM

बांदा में बच्चों और शिक्षकों ने की प्रार्थना

बांदा : चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय महोखर में बच्‍चों और शिक्षकों ने प्रार्थना की. लैंडिंग दिखाने के लिए बच्चों को विद्यालय के शिक्षकों द्वारा एस्ट्रोनॉमी लैब ले जाया गया है. 

14:46 PM

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने दी शुभकामनाएं

मथुरा : कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए शुभकामनाएं दी है. देवकीनंदन ने कहा कि कम खर्चे में भारत तीसरी बार चन्द्रयान को भेजा है. उन्होंने कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि वैज्ञानिकों की मेहनत सफल हो. 

14:42 PM

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उत्तरकाशी में पूजा अर्चना

उत्‍तरकाशी : उत्तरकाशी में गंगा भागीरथी नदी के किनारे चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए गंगा विचार मंच और स्थानीय लोगों द्वारा मनकर्णिका घाट पर पूजा अर्चना की गई. इस दौरान बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया गया. 
बाइट- लोकेंद्र सिंह बिष्ट प्रदेश संयोजक गंगा विचार मंच उत्तरकाशी

14:34 PM

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए संभल में भी लोगों ने किया पूजा-पाठ 

 

संभल : चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए संभल में पूजा अर्चना की गई. इस दौरान विशेष प्रार्थना की गई. सदर कोतवाली इलाके में हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया. 

13:42 PM

Sambhal News: संभल में चंद्रयान के लिए विशेष पूजा

संभल में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए की गई पूजा अर्चना , यज्ञ में दी गई आहुति. मिशन चंद्र यान 3 की सफलता के विशेष प्रार्थना भी की गई. सदर कोतवाली इलाके में आयोजन किया गया.

13:39 PM
मायावती ने किया अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान
 
BSP अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक की बैठक के बाद मायावती का ऐलान. BSP लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. बसपा किसी से गठबंधन नहीं करेगी. I.N.D.I.A. और NDA दोनों गठबंधनों से दूर रहेगी बसपा.
12:45 PM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: अयोध्या में चंद्रयान 3 के लिए विशेष अनुष्ठान

देश में चंद्रयान 3 की लैंडिंग का इंतजार किया जा रहा है. हर कोई इसकी सफलता के लिए दुआ कर रहा है. राम नगरी अयोध्या में युवा संत चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर भगवान से कामना कर रहे हैं. आज अयोध्या के सरयू तट स्थित रामादल ट्रस्ट के तत्वाधान में विशेष अनुष्ठान किया गया.

12:39 PM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: जालौन में बच्चों ने मनाया चंद्रयान डे

चांद पर चंद्रयान 3 के उतरने को लेकर जालौन में बच्चे उत्साहित दिख रहे हैं. जैसे-जैसे चंद्रयान के चांद की सतह पर उतरने का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे देश में इसको लेकर उत्साह बढ़ रहा है. चंद्रयान 3 की कामयाबी की दुआ हर कोई मांग रहा है. यूपी के जालौन के छात्र-छात्राएं भी उत्साहित दिख रहे हैं. बच्चों ने अपने स्कूल में चंद्रयान डे मनाया. स्कूली बच्चों ने जोश में हिप-हिप हुर्रे का नारा भी लगाया.

12:20 PM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: गोंडा में चंद्रयान 3 के लिए छात्र-छात्राओं ने की पूजा

गोंडा में चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग के लिए हजारों छात्र-छात्राओं ने पूजा अर्चना की. आज पूरे देश में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर की पूजा अर्चना और प्रार्थना की जा रही है. गोंडा जिले में भी चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग कि लिए एम्स इंटर कॉलेज में हजारों की संख्या में छात्राओं ने विधि-विधान से मां सरस्वती और भारत माता की फोटो के साथ चंद्रयान 3 की फोटो लगाकर हवन पूजन किया. 

12:07 PM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चंदौली के सरकारी स्कूलों में दिखाई जाएगी चंद्रयान 3 की लैंडिंग 

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने में महज कुछ घंटे शेष हैं. इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है. पूरे देश में प्रार्थनाओं का दौर चल रहा है. उत्तर प्रदेश के चंदौली में सरकारी विद्यालयों में छात्रों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग दिखाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. कहीं प्रोजेक्टर लगाया जा रहा है, कहीं टीवी तो कहीं कंप्यूटर की व्यवस्था की जा रही है ताकि बच्चों को चंद्रयान-3 की चंद्रमा सफल लैंडिंग दिखाई जा सके.

11:46 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: रायबरेली में चंद्रयान 3 के लिए हवन

रायबरेली में चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए महिलाओं ने शिव मंदिर में हवन पूजन किया. प्रगतिपुरम के शिव पार्क में सुबह से ही महिलाओं ने इकट्ठा होकर भगवान भोले शंकर का पूजन कर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग होने की कामना की और विधि-विधान से हवन पूजन किया. महिलाओं का कहना है कि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए एक करोड़ चालीस लाख भारतीयों के साथ वह भी उत्साहित हैं और उनकी निगाहें उस पल को देखने के लिए व्याकुल हैं जब चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग करेगा. हवन पूजन करने एकत्रित महिलाओं ने कहा कि सनातन धर्म में किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान की पूजा करने का विधान है. इसलिए हम लोग चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से पहले भगवान की शरण में आए हैं.

11:41 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए सीतापुर में पूजा अर्चना

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर यूपी के सीतापुर पूजा अर्चना का दौर जारी है. शहर के सीताराम मंदिर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा अर्चना की जा रही है. धर्मगुरु आशीष शास्त्री ने बताया आज भारत चांद पर पहुंचेगा. देश के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से हम आज चांद पर पहुंचेगे. इसके लिए मंदिर में लगातार पूजा अर्चना की जा रही है.

11:35 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: यूपी में आज पहली बार शाम को खुलेंगे स्कूल 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज पहली बार शाम को स्कूल खुलेंगे. चंद्रयान 3 की लैंडिंग को लेकर स्कूली बच्चों में उत्साह दिखाई दे रहा है. चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग देखने के लिए LED स्क्रीन लगाई गईं हैं. चंद्रयान की सफल लैंडिंग को देखने के लिए बच्चे बेहद उत्साहित हैं. चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा. 

 

11:27 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: आज दुनिया में लहराएगा भारत का परचम

चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड होते ही पूरी दुनिया में तिरंगा लहराएगा. लखनऊ के स्कूलों में छोटे-छोटे बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. यूपी सरकार की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि आज उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में चंद्रयान की लैंडिंग की लाइव तस्वीर दिखाई जाए. इसको लेकर तमाम स्कूलों में विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं. बच्चों का कहना है कि आज वह इस बात का गर्व महसूस कर रहे हैं कि वह एक भारतीय हैं. आज भारत का परचम पूरी दुनिया में लहराने जा रहा है.

11:09 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: इसरो से पहले बलिया के बच्चों ने विक्रम लैंडर की कराई सॉफ्ट लैंडिंग

भारत का चंद्रयान 3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर आज लैंड करेगा. इसरो के वैज्ञानिक विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही विश्व में एक नया इतिहास बनाएंगे. चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर पूरे देश में उत्साह है. बलिया जनपद के प्राथमिक विद्यालय अमृत पाली के बच्चों ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर का मॉडल तैयार किया. काउंटडाउन के साथ बच्चों ने बाकायदा विक्रम लैंडर को आसमान से नीचे उतारा, जैसे कि इसरो के वैज्ञानिक विक्रम लैंडर को 25 किलोमीटर की दूरी से चंद्रमा की सतह पर उतारेंगे. 

10:54 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चंद्रयान 3 के मुख्य वैज्ञानिक धर्मेंद्र प्रधान के गांव में खुशी का माहौल 

चंद्रयान 3 के मुख्य वैज्ञानिक धर्मेंद्र प्रधान के गांव में खुशी का माहौल है. लोग कह रहे हैं कि हमें गर्व है कि हमारे गांव की लड़के ने आज वो काम किया है जो चीन और रूस नहीं कर पाए. धर्मेंद्र के पिता शंभू दयाल ने भी बताया कि धर्मेंद्र की प्राथमिक शिक्षा गांव के स्कूल से हुई और उसके बाद ठाकुर वीर सिंह इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास की. देश के साथ-साथ धर्मेंद्र प्रधान के माता-पिता और रिश्तेदार भी घर में पूजा अर्चना कर रहे हैं, ताकि चंद्रयान 3 की लैंडिंग चंद्रमा हो सके.

10:43 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: लखनऊ के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग दिखाई जाएगी

लखनऊ के सभी स्कूलों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग दिखाई जाएगी. करीब 7 लाख बच्चे चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग देखेंगे. लखनऊ के 1619 प्राइमरी स्कूल, आर्ट कस्तूरबा गांधी स्कूल, 771 यूपी बोर्ड के स्कूल, सीबीएसई के 250 के स्कूल में लैंडिंग दिखाई जाएगी.

10:40 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: ऋतु करिधाल के स्कूल में बच्चों में लैंडिंग को लेकर उत्साह

आज चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग होने के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है. इस मिशन को लीड करने वाली वैज्ञानिक ऋतु करिधाल के विद्यालय में बच्चों में उत्साह दिखाई दे रहा है. ऋतु करिधाल के विद्यालय की शिक्षिकाएं और बच्चे सभी चंद्रयान की सफल लैंडिंग की प्रार्थना कर रहे हैं. 

10:28 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चंद्रयान 3 को लेकर वाराणसी में पूजा अर्चना

वाराणसी में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर आज सुबह से काशी में प्रार्थनाओं को दौर जारी है. गंगा किनारे पांडे घाट पर दर्जनों की संख्या पर महिलाएं और पुरुष हाथ में तख्ती लेकर और आरती की थाली लेकर पूजा अर्चना कर रहे हैं. चंद्रयान की सफलता को लेकर काशी की जनता का कहना है कि हम लोग सुबह से ही प्रार्थना कर रहे हैं. मां गंगा का अभिषेक कर रहे हैं और आरती कर रहे हैं कि चंद्रयान की लैंडिंग सफलतापूर्वक हो, जिससे भारत का नाम रोशन हो.

10:21 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बयान

चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा, आज हम सब देशवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है. हम आराध्य देव से प्रार्थना करते हैं कि चंद्रयान 3 की सकुशल लैंडिंग हो. भारत के वैज्ञानिकों ने दुनिया में बहुत बड़ी लाइन खींची है. देश का सम्मान बढ़ाया है. मैं शुभकामनाएं देता हूं. अंतरिक्ष अभियान से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं.

10:16 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चंद्रयान 3 की लैंडिंग के लिए देश भर में पूजा अर्चना 

भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग वाला चौथा देश बनेगा. लैंडिंग के लास्ट पंद्रह मिनट सबसे महत्वपूर्ण होंगे. देश भर में दुआओं का दौरा जारी है. लोग चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए पूजा अर्चना कर रहे हैं. वाराणसी के दशश्वमेघ गाट पर लोगों ने आरती है. 

10:13 AM
यूपी के सभी मदरसों में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा
 
यूपी के सभी मदरसों में आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना देश की बड़ी उपलब्धि है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिचित होना जरूरी है. यूपी के सभी मदरसे विकास की तरफ बढ़ रहे हैं. यहां के छात्रों ने खुद ही लाइव प्रसारण देखने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद सभी मदरसों में इसके इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं. शाम को 5 बजे वो खुद राजधानी लखनऊ के मदरसे में मौजूद रहकर लाइव प्रसारण देखेंगे.
09:58 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चंद्रयान के मुख्य वैज्ञानिक धर्मेंद्र प्रधान के गांव के लोगों में खुशी का माहौल
चंद्रयान-3 की लांचिंग टीम में फिरोजाबाद के टिकरी गांव के धर्मेंद्र प्रताप यादव शामिल हैं. धर्मेंद्र प्रताप इसरो में वरिष्ठ वैज्ञानी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वहीं टीकरी गांव में अभी खुशी का माहौल है. गांव के लोग टीवी पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग की खबर के लिए चिपके हुए हैं. बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन में वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव का मुख्य कार्य चंद्रयान से सिग्नल को प्राप्त करने की है. धर्मेंद्र प्रताप यादव टिकरी गांव के रहने वाले हैं.चंद्रयान के मुख्य वैज्ञानिक धर्मेंद्र प्रधान के गांव के लोगों में खुशी का माहौल है.वह कह रहे हैं कि हमें गर्व है कि हमारे गांव की लड़के ने आज वह काम किया है जो चीन और रूस नहीं कर पाए.

 

09:56 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चंद्रयान 3 को लेकर के काशी में मां गंगा के उतारी आरती
वाराणसी में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग को लेकर के आज सुबह से काशी में प्रार्थनाओं को दौर शुरू है तो वही गंगा किनारे पांडे घाट पर दर्जनों की संख्या  में महिलाएं और पुरुष हाथ में तख्ती लेकर और आरती की थाली लेकर पूजा अर्चना कर रहे हैं. काशी की जनता का कहना है कि हम लोग सुबह से ही प्रार्थना कर रहे हैं मां गंगा का अभिषेक कर रहे हैं और आरती कर रहे हैं कि चंद्रयान के आखिरी पड़ाव लैंडिंग सफलतापूर्वक हो जिससे भारत का नाम रोशन हो.

09:55 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: देशवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन
चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा, आज हम सब देशवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है. हम आराध्य देव से प्रार्थना करते है. कि चंद्रयान 3 की सकुशल लैंडिंग हो. भारत के वैज्ञानिकों ने दुनिया में बहुत बड़ी लाइन खींची है. देश का सम्मान बढ़ाया है. मैं शुभकामनाएं देता हूं. अंतरिक्ष अभियान से जुड़े सभी वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं.

 

 

09:54 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates:  इंदिरा नक्षत्रशाला में विशेष कार्यक्रम 
चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर लखनऊ के इंदिरा नक्षत्रशाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है. चंद्रयान 3 के चन्द्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के महत्त्व व तकनीक की छात्रों को जानकारी दी जा रही है.

09:52 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: दुनिया का पहला देश बन जाएगा भारत
 Chandrayaan-3 Landing Live Updates: ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रही है. 

 

09:47 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: यहां देखें लाइव प्रसारण
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव 23 अगस्त 2023 की शाम 17:27 बजे से दिखाया जाएगा. इस मिशन पर 600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो गए हैं.  इसरो अपने केंद्र से शाम को इस घटनाक्रम का सीधा प्रसारण करेगा. 

 

09:47 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: यहां देखें लाइव प्रसारण
चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग का लाइव 23 अगस्त 2023 की शाम 17:27 बजे से दिखाया जाएगा. इस मिशन पर 600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो गए हैं.  इसरो अपने केंद्र से शाम को इस घटनाक्रम का सीधा प्रसारण करेगा. 

 

09:47 AM
Chandrayaan-3 Landing Live Updates: यूपी के सभी मदरसों में आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना देश की बड़ी उपलब्धि है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिचित होना जरूरी है. यूपी के सभी मदरसे विकास की तरफ बढ़ रहे हैं. यहां के छात्रों ने खुद ही लाइव प्रसारण देखने की इच्छा जताई थी जिसके बाद सभी मदरसों में इसके इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं. शाम को 5 बजे वो खुद राजधानी लखनऊ के मदरसे में मौजूद रहकर लाइव प्रसारण देखेंगे.
09:04 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: अब जानिए चंद्रयान-3 के बारे में
भारत ने 14 जुलाई को लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम3) रॉकेट के जरिए 600 करोड़ रुपये की लागत वाले अपने तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया था.

 

09:03 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: लैंडिंग से पहले ऋषिकेश में हुई गंगा आरती
23 अगस्त को चंद्रयान-3 मिशन की लैंडिंग से पहले आज उत्तराखंड के ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन घाट पर हाथों में तिरंगा लेकर गंगा आरती की गई.

 

08:48 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: 27 August को लैंडिंग
किसी भी तरह की परेशानी होने पर 27 अगस्त को लैंडिग होगी

08:48 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: 27 August को लैंडिंग
किसी भी तरह की परेशानी होने पर 27 अगस्त को लैंडिग होगी

08:41 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चंद्रयान-3 मिशन की सैंड आर्ट
सैंड आर्टिस्ट दर्शन पटनायक ने बनाई चंद्रयान-3 मिशन की सैंड आर्ट

08:35 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: 1.68 किमी प्रति सेकंड की स्पीड से होगी लैंडिंग
30 किमी की ऊंचाई से 1.68 किमी प्रति सेकंड की स्पीड से होगी लैंडिंग

08:34 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: लैंडिंग को लेकर उत्सुकता
Chandrayaan-3 (चंद्रयान-3) मिशन को लेकर सभी उत्सुक हैं.

 

08:23 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates:चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग
23 अगस्त शाम 6 बजकर 4 मिनट पर यह चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग करेगा.

08:15 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: इसरो की वेबसाइट पर लाइव
Chandrayaan-3 के विक्रम लैंडर को चांद पर उतरते हुए आप इसरो की वेबसाइट पर लाइव देख पाएंगे.

08:10 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चंद्रयान-3 का ग्रहप्रवेश
इसरो के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर भी लैंडिंग को लाइव दिखाया जाएगा.

08:09 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: इसरो का प्लान बी तैयार
लैंडिंग को लेकर इसरो का प्लान बी तैयार है.

08:03 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: लैंडिग को तैयार है चंद्रयान-3
तय समय पर सॉफ्ट लैंडिग को तैयार है चंद्रयान-3.

08:00 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए काशी में हवन
वाराणसी में स्थानीय लोगों ने 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए 'हवन' किया.

07:53 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: पूरी दुनिया को उस पल का इंतजार
चांद पर बनेगा इतिहास,दुनिया देखेगी

 

07:40 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: जानकारी भेजेगा रोवर प्रज्ञान
चांद की सतह से जानकारी भेजेगा रोवर प्रज्ञान

 

07:28 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: मंदिरों में पूजा, दरगाह में दुआयें
मंदिर में पूजा हो रही और दरगाह में दुआ मांगी जा रही.

 

07:28 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: मंदिरों में पूजा, दरगाह में दुआयें
मंदिर में पूजा हो रही और दरगाह में दुआ मांगी जा रही.

 

07:20 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: पल पल रहेगी नजर
इसरो से वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी. देश भर में दुआयों का दौर जारी है.

 

07:16 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: यहां देखेंग लाइव
इस ऐतिहासिक पल को DD National TV पर भी लाइव देखा जा सकेगा.

07:14 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चौथा देश होगा भारत
चांद पर लैंडिग करने वाला चौथा देश होगा भारत

07:13 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: 14 जुलाई को हुई थी शुरुआत
बता दें कि Chandrayaan-3 Mission की शुरुआत 14 जुलाई को हुई थी.

 

07:03 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates:  मिशन ने भरी थी उड़ान 
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इसरो के बहुप्रतिक्षित मिशन ने उड़ान भरी थी.

07:01 AM

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: संभल-शफीकुर्र रहमान वर्क ने कही ये बात
सपा सांसद शफीकुर्र रहमान वर्क ने चंद्रयान 3 मिशन की सफलता में भी ढूंढा मजहब. बोले ,चंद्रयान की सफलता के लिए पूर्व राष्ट्रपति अबुल कलाम को दुआ देनी चाहिए जो की राष्ट्रपति के साथ बड़े साइंसदा भी थे , जिन्होंने देश के लिऐ बड़े काम किए. 

 

06:43 AM
Chandrayaan-3 Landing Live Updates: सीतापुर-सीता राम मंदिर में हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए सीता राम मंदिर में हुआ सामूहिक रुद्राभिषेक .बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य शेरावाली शुक्ला हुईं पूजा में शामिल . भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी जूही जायसवाल थी कार्यक्रम की आयोजक. 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर जूही जायसवाल ने कराया पांच ज्योतिर्लिंग का रुद्राभिषेक. कार्यक्रम में भारी तादाद में लोग पहुंचे.
06:38 AM

‘विक्रम’ और चंद्रमा की स्थितियों के आधार पर तय

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चांद के साउथ पोल पर उतरने से दो घंटे पहले इसरो लैंडर मॉड्यूल ‘विक्रम’ और चंद्रमा की स्थितियों के आधार पर तय करेंगे कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं.

06:25 AM

दुनिया का पहला देश बन जाएगा भारत
 Chandrayaan-3 Landing Live Updates: ऐसा होने पर भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रही है. 

06:23 AM

इतिहास बनाने का मौका

Chandrayaan-3 Landing Live Updates: चंद्रयान-3 के लिए आज इतिहास बनाने का मौका हैं.  चंद्रयान-3 आज यानी 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे चांद की सतह पर लैंड करेगा.  वैज्ञानिकों का कहना है कि लैंडिंग के आखिरी 17 मिनट सबसे अहम होंगे. 

 

Trending news