Advertisement
trendingPhotos/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2428069
photoDetails0hindi

भारत के अलावा इन मुल्कों में शान से बोली जाती है हिंदी, घूमने गए तो बेधड़क बोल सकेंगे अपनी भाषा

Hindi Diwas 2024: हर साल 14 सितंबर के दिन भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है. हिंदी भाषा के महत्व को उजाकर करने और इसकी जरूरत से सभी को अवगत कराना इस दिन को मनाने के मकसद में शामिल है. 

 

हिंदी दिवस 2024

1/10
हिंदी दिवस 2024

भारत एक हिंदी भाषी देश है, जहां अधिकतर नागरिक हिंदी में बात करते हैं. हिंदी भाषा के महत्व को समझने और प्रचारित करने के उद्देश्य से भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं. 

 

हिंदी भारत की आधिकारिक भाषा

2/10
हिंदी भारत की आधिकारिक भाषा

हिंदी भारत की आधिकारिक भाषा है और यूनाइटेड अरब अमिरात में इसे अल्पसंख्यक भाषा का दर्जा मिला हुआ है. इसके अलावा, तकरीबन 42.5 करोड़ लोगों की पहली भाषा और 12 करोड़ लोगों की दूसरी बोलने वाली भाषा यानी दूसरी भाषा है. 

 

कई देशों में बोली जाती है हिंदी

3/10
कई देशों में बोली जाती है हिंदी

हिंदी विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है.  भारत के अलावा भी ऐसे कई देश (Hindi Speaking Countries) हैं जहां हिंदी बोली जाती है. आइए जानते हैं भारत के अलावा किन देशों में हिंदी बोली जाती है. 

 

नेपाल

4/10
नेपाल

भारत से सटे इस देश में आपको हर जगह हिंदी भाषी लोग मिल जाएंगे. नेपाल में लोग बेधड़क हिंदी बोलते हैं. नेपाल एक ऐसा देश है जहां अधिकतर लोग हिंदी भाषी हैं. वैसे तो नेपाल की आधिकारिक भाषा नेपाली है लेकिन यहां आसानी से मैथिली, भोजपुरी और हिंदी बोलने वाले लोग मिल जाते हैं.

 

पाकिस्तान

5/10
पाकिस्तान

बंटवारे के पहले तक पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा हुआ करता था. हालांकि विभाजन के बाद हिंदुस्तान से अलग होकर पाकिस्तान देश बना. भले ही पाकिस्तान में आज के समय उर्दू और अंग्रेजी आधिकारिक भाषा है. लेकिन लोग यहां पर हिंदी, पंजाबी, सिंधी, पश्तो, बलूची जैसी भाषाएं भी बोलते हैं.

 

बांग्लादेश

6/10
बांग्लादेश

भारत से सटे बांग्लादेश में आपको हिंदी भाषा के जानकार लोग मिल जाएंगे.  इसका एक कारण यह भी है कि सालों पहले बांग्लादेश भारत का ही अंग था.  बाद में बांग्लादेश स्वतंत्र राष्ट्र बन गया. यहां भारत में बोली जाने वाली बांग्ला आधिकारिक भाषा भी है. 

 

मॉरिशस

7/10
मॉरिशस

मॉरीशस हिंद महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है. यहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं. मॉरिशस में एक-तिहाई आबादी यानी तकरीबन साढ़े चार लाख लोग हिंदी भाषा बोलते हैं. इस देश के अधिकतम लोग मॉरिशियन क्रियोल भाषा बोलते हैं. इसके अलावा संसद में इंग्लिश और फ्रेंच भाषा को औपचारिक भाषा बोली जाती है.

 

फिजी

8/10
फिजी

हिंदी भाषी देशों में एक खूबसूरत द्वीप फिजी भी शामिल है, जोकि दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया में स्थित है. फिजी द्वीप पर भी आपको हिंदीभाषी लोग मिल जाएंगे. फिजी द्वीप पर हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है. यहां उत्तर पूर्वी भारत के लोग बसे हैं जो बखूबी हिंदी बोलना जानते हैं.

 

सिंगापुर

9/10
सिंगापुर

सिंगापुर भारतीय पर्यटकों के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है. 500 साल पहले सिंगापुर को ग्रेटर इंडिया का हिस्सा माना जाता था. यहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं. इस देश में तमिल भाषा को राजभाषा का दर्जा मिला हुआ है और यहां भी हिंदी भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या भी काफी अधिक है.

 

क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस?

10/10
क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस?

14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था. इस ऐतिहासिक निर्णय को याद रखने और हिंदी भाषा के महत्व को उजागर करने के लिए ही 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया.  हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है.