सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में जरूर पूछे जाते हैं. इसलिए जनरल अवेयरनेस (General Awareness) की जानकारी होना बेहद जरूरी है. नीचे कुछ ऐसे प्रश्न दिए गए हैं जो आपको उत्तर प्रदेश की प्रतियोगी परीक्षाओं यूपीपीएससी (UPPSC), यूपीएसएसएससी (UPSSSC),यूपी टीईटी (UP TET) में मदद कर सकते हैं.
Trending Photos
लखनऊ: प्रतियोगी परीक्षा चाहें केंद्र स्तर की हो राज्य स्तर की, सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल जरूर पूछे जाते हैं. इसलिए जनरल अवेयरनेस (General Awareness) की जानकारी होना बेहद जरूरी है. नीचे कुछ ऐसे प्रश्न दिए गए हैं जो आपको उत्तर प्रदेश की प्रतियोगी परीक्षाओं यूपीपीएससी (UPPSC), यूपीएसएसएससी (UPSSSC),यूपी टीईटी (UP TET) में मदद कर सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के सामान्य ज्ञान से जुड़े 20 महत्वपूर्ण सवाल
प्रश्न 1. उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक वर्षा वाला जिला कौन सा है?
क. रामपुर
ख. ललितपुर
ग. गोरखपुर
घ. मथुरा
उत्तर- गोरखपुर
प्रश्न 2. उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह क्या है?
क. सारस
ख. चीता
ग. मछली
घ. शेर
उतर - मछली
प्रश्न 3. भारतेंदु नाट्य अकादमी कहां है?
क. सहारनपुर
ख. गोरखपुर
ग. लखनऊ
घ. हरदोई
उत्तर - लखनऊ
प्रश्न 4. भारतीय कला भवन कहां बना है?
क. झांसी
ख. वाराणसी
ग. मऊ
घ. मथुरा
उत्तर- वाराणसी
प्रश्न 5. राज्य की प्रथम राज्यपाल कौन थीं?
क. सरोजनी नायडू
ख. विजय लक्ष्मी पंडित
ख. आनंदीबेन पटेल
घ. प्रतिभा पाटिल
उत्तर- सरोजनी नायडू
प्रश्न 6. उप्र के किस क्षेत्र से लोक नृत्य राहुला का संबंध है?
क. रुहेलखंड
ख. बुंदेलखंड
ग. आगरा
घ. बनारस
उत्तर: बुंदेलखंड
प्रश्न 7. गोविंद बल्लभ सागर परियोजना कहां स्थित है?
क. देवरिया
ख. मऊ
ग. सोनभद्र (पिपरी)
घ. जौनपुर
उत्तर- पिपरी (सोनभद्र)
प्रश्न 8. राज्य में शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद कब स्थापित किया गया?
क. 1958
ख. 1964
ग.1963
घ. 1981
उत्तर- 1981
प्रश्न 9. उत्तर प्रदेश दिवस कब मनाया जाता है?
क. 24 जनवरी
ख. 25 फरवरी
ग. 12 जनवरी
घ. 17 मार्च
उत्तर - 24 जनवरी
प्रश्न 10. केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है?
क. जौनपुर
ख. बरेली
ग. मथुरा
घ. बस्ती
उत्तर- मथुरा
प्रश्न 11. उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु क्या है?
क. मोर
ख.चीता
ग. सियार
घ. बारहसिंगा
उत्तर - बारहसिंगा
प्रश्न 12. उत्तर प्रदेश में विधान सभा का गठन कब हुआ था?
क. 1914
ख. 1937
ग. 1947
घ. 1951
प्रश्न 13. प्रसिद्ध धार्मिक पुस्तक कल्याण का प्रकाशन राज्य के किस जिले से होता है?
क. गोरखपुर
ख. बस्ती
ख. देवरिया
घ. बरेली
उत्तर - गोरखपुर
प्रश्न 14. उत्तर प्रदेश का राजकीय पुष्प क्या है?
क. कमल
ख.गुलाब
ग. पलाश
घ. लिली
उत्तर- पलाश
प्रश्न 15. किस जिले को लेदर पार्क कहा जाता है
क. वाराणसी
ख. कानपुर
ग. आगरा
घ. हरदोई
उत्तर - आगरा
प्रश्न 16. न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?
क. लखनऊ
ख. बरेली
ग. आगरा
घ. प्रयागराज
उत्तर- लखनऊ
प्रश्न 17. उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष कौन सा है?
क. नीम
ख. अशोक
ग. आम
घ. बरगद
उत्तर - अशोक
प्रश्न 18. किस जिले में अमीर खुसरो की जन्म स्थली है?
क. बदायूं
ख. गोरखपुर
ग. एटा
घ. लखनऊ
उत्तर- एटा
प्रश्न 19. उत्तर प्रदेश को पूर्व में किस नाम से जाना जाता था ?
क. यूनाइटेड प्रोविन्स
ख. आर्य प्रदेश
ग. उत्तरी प्रान्त
घ. अवध प्रान्त
उत्तर- यूनाइटेड प्रोविन्स
प्रश्न 20. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है ?
क. प्रधानमंत्री
ख. लोक सभा अध्यक्ष
ग. मुख्य न्यायाधीश
घ. राज्यपाल
उत्तर- राज्यपाल
WATCH LIVE TV