UP BJP Jila Adyaksh List 2023 : उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन ने आखिरकार बीजेपी के नए जिलाध्यक्षों की सूची पर मुहर लगा दी. पिछले कुछ महीनों से जिलाध्यक्षों की इस सूची का बेसब्री से इंतजार हो रहा था. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को ये लिस्ट जारी की.इसमें 50 जिलाध्यक्षों को बदला गया है. मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस, मैनपुरी, बरेली महानगर, बदायूं, शाहजहांपुर महानगर, शाहजहांपुर जिला, पीलीभीत के भी  जिला अध्यक्ष बदले गए हैं. 70 नए 27 पुराने जिला अध्य्क्ष बने, भाजपा संगठनत्मक 98 ज़िलें हैं


पढ़ें पूरी बीजेपी जिलाध्यक्ष सूची के नाम


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सुनील सिंह लखीमपुर
अजीत बब्बन हरदोई
ऋयम्क तिवारी
अरविंद मौर्य बाराबंकी
प्रदीप सिंह बलरामपुर
ब्रजेश पांडेय बहराइच
अमर कश्यप गोंडा
संजीव सिंह अयोध्या
अवधेश कटियार उन्नाव
कमलेश श्रीवास्तव अयोध्या महानगर
दीपू पांडेय कानपुरलमहानगर
मनोज शुक्ला कानपुर देहात
दिनेश कुशवाहा कानपुर 
संजीव राजपूत इटावा
रुपेश गुप्ता फर्रुखाबाद
मुखलाल पाल-फतेहपुर
हेमंत परिवार-झांसी महानगर
संजय सिंह बांदा
अवधेश गुप्ता-महोबा
लवकेश चतुर्वेदी-चित्रकूट
उर्विजा दीक्षित-जालौन
नरेश तोमर -हापुड़
सुरेश जैन -मेरठ महानगर


वाराणसी महानगर जिला अध्यक्ष बने विद्यासागर राय
वाराणसी जिला अध्यक्ष बनाए गए हंसराज विश्वकर्मा
पीलीभीत संजीव प्रताप सिंह बने जिला अध्यक्ष
लखनऊ में आनंद द्विवेदी महानगर जिला अध्यक्ष बने
लखनऊ जिला अध्यक्ष बने विनय प्रताप सिंह
गोरखपुर जिला अध्यक्ष बने युधिष्ठिर सिंह
गोरखपुर महानगर जिला अध्यक्ष बने राजेश गुप्ता
भानु महाजन आगरा महानगर के नए जिला अध्यक्ष
गिरिराज कुशवाहा आगरा के नए जिला अध्यक्ष


सुरेश जैन मेरठ महानगर अध्यक्ष बने
संजीव शर्मा गाजियाबाद जिलाध्यक्ष
संदीप जैन एटा के जिलाध्यक्ष बने
कृष्ण पाल सिंह 
राहुल चतुर्वेदी मैनपुरी
केपी सिंह कासगंज
आगरा महानगर 
घनश्याम लोधी मथुरा महानगर
राजीव शर्मा अलीगढ़
अधीर सक्सेना बरेली महानगर अध्यक्ष
हंसराज पप्पू रामपुर जिलाध्यक्ष
उदयगिरी गोस्वामी अमरोहा
भूपेंद्र सिंह बॉबी बिजनौर जिलाध्यक्ष
मनोज गुप्ता नोएडा महानगर अध्यक्ष
सुनील सिंह गाजीपुर
राजेंद्र मिश्रा प्रयागराज महानगर के अध्यक्ष 
प्रयागराज के गंगापार में कविता पटेल
यमुनापार में विनोद प्रजापति जिलाध्यक्ष
मथुरा जिला से निर्भय पांडे
मथुरा महानगर से घनश्याम लोधी
धर्मराज मौर्य कौशांबी के जिलाध्यक्ष


घोसी चुनाव के बाद ऐलान
घोसी विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की हार के बाद ऐसे बड़े सांगठनिक बदलाव की संभावना पहले ही जताई जा रही थी. बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी न मिलने के कारण लंबे समय से ये लिस्ट अटकी थी.मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट के नतीजे बीजेपी के पक्ष में नहीं रहे हैं. घोसी उपचुनाव बीजेपी गठबंधन 42 हजार से ज्यादा वोटों से हार गया था. घोसी में अखिलेश यादव का पीडीए समीकरण चल गया था. 


जिन जिलों में बीजेपी जिलाध्यक्ष लंबे समय से जमे थे, उन्हें हटाया गया है. चुनावों में खराब प्रदर्शन और स्थानीय स्तर पर संगठन के कार्य प्रदर्शन की समीक्षा के आधार पर भी कुछ जिलाध्यक्षों की छुट्टी गई है. 


गौरतलब है कि भाजपा ने पूरे राज्य को संगठन के लिहाज से छह हिस्सों में बांटा है. इसमें  काशी, अवध ,पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर और कानपुर शामिल है. जिलाध्यक्षों की नई सूची में युवाओं पर ज्यादा जोर दिया गया है. जिलों के सांसदों और विधायकों और अन्य पदाधिकारियों के हिसाब से क्षेत्रीय औऱ जातीय समीकरण का संतुलन भी साधा गया है. कुछ जिलाध्यक्ष हालिया यूपी नगर निकाय चुनाव में महापौर और विधान परिषद सदस्य के पदों पर चुने जा चुके हैं, ऐसे में उन्हें भी हटाया गया है.


UP BJP List 2023: यूपी बीजेपी ने लखनऊ-वाराणसी समेत 50 जिलाध्यक्ष क्यों बदले, बदलाव की 5 बड़ी वजहें​


 


 


BJP List