UP BJP List 2023: यूपी बीजेपी ने लखनऊ-वाराणसी समेत 50 जिलाध्यक्ष क्यों बदले, बदलाव की 5 बड़ी वजहें
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand1872630

UP BJP List 2023: यूपी बीजेपी ने लखनऊ-वाराणसी समेत 50 जिलाध्यक्ष क्यों बदले, बदलाव की 5 बड़ी वजहें

UP BJP District President List 2023: उत्तर प्रदेश भाजपा ने बड़े बदलाव का ऐलान कर दिया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 50 जिलों के नए जिलाध्यक्ष की सूची जारी की है. 

 

UP BJP List

UP BJP District President List 2023: लखनऊ: उत्तर प्रदेश बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के पहले शुक्रवार को बड़े बदलाव का ऐलान किया. इसके तहत कुल 50 जिलों में नए जिलाध्यक्षों या महानगर अध्यक्षों की घोषणा की. हालांकि कई पुराने जिला अध्यक्ष बरकार हैं. बदलाव की सूची में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के क्षेत्र आगरा औऱ राजधानी लखनऊ भी शामिल है. 

लखनऊ, आगरा, वाराणसी, शाहजहांपुर जैसे जिलों में यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के कई मंत्री हैं, या फिर केंद्र सरकार में कई मंत्री हैं. लेकिन फिर भी इन जिलों में सांगठनिक बदलाव के पीछे साफ संकेत है कि सब कुछ सही नहीं चल रहा है. लिहाजा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कोई भी कसर न छोड़ते हुए ये परिवर्तन किया गया है. 

माना जा रहा है कि खराब प्रदर्शन और जातीय समीकरण को आधार बनाकर ये सांगठनिक बदलाव किया गया है. सूची में स्थानीय सांसद औऱ विधायकों के हिसाब से संगठन में अन्य जातीय समीकरणों का संतुलन साधने की कोशिश की गई है.

2024 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से इन जिला अध्यक्षों के बदलाव किया गया है. इस बदलाव के जरिए भाजपा न केवल क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश कर रही है. बल्कि जातीय समीकरणों को भी साधने पर उसका पूरा फोकस रहा है.

UP BJP List: यूपी बीजेपी की नई टीम में 98 चेहरे, नए जिलाध्यक्षों की पूरी लिस्ट यहां देखें

 

उत्तर प्रदेश में OBC वोट बैंक की बात करें तो वह सबसे ज्यादा तकरीबन 52% है। चाहे 2014 के लोकसभा चुनाव रहे हों या फिर 2019 का...OBC समाज ने बीजेपी का हर चुनाव में साथ दिया है। लगातार भाजपा सत्ता में बनी रही है। इसीलिए अब OBC वोट बैंक को साथ लाने के लिए बीजेपी इस बदलाव में भी OBC चेहरों को ज्यादा मौका दिया है.

यह भी माना जा रहा है कि जिन जिलाध्यक्षों को हटाया गया है, उन्हें आने वाले समय में राज्य निगमों और अन्य सरकारी पदों पर समायोजित किया जा सकता है. उत्तर प्रदेश में करीब 30 ऐसे पद खाली बताए जा रहे हैं. 

जिलाध्यक्षों की पूरी सूची यहां पढ़ें

जारी सूची के अनुसार हंसराज पप्पू को रामपुर, संजय शर्मा को मुरादाबाद महानगर, आकाश पाल को मुरादाबाद, उदय गिरी गोस्वामी को अमरोहा, भूपेंद्र चौहान बॉबी को बिजनौर, पुनीत त्यागी को सहारनपुर महानगर, महेंद्र सैनी को सहारनपुर, सुधीर सैनी को मुजफ्फरनगर, वेदपाल उपाध्याय को बागपत, आनंद द्विवेदी को लखनऊ महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है.

बुद्धिलाल पासी रायबरेली से
विनय प्रताप सिंह को लखनऊ, बुद्धिलाल पासी को रायबरेली, राजेश शुक्ला को सीतापुर, सुनील सिंह को लखीमपुर, अजीत बब्बन को हरदोई, त्रिम्यक तिवारी को अंबेडकरनगर, अरविंद मौर्य को बाराबंकी, प्रदीप सिंह को बलरामपुर, बृजेश पांडेय को बहराइच, अमर किशोर कश्यप को गोंडा, उदय प्रकाश त्रिपाठी को श्रावस्ती का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

राजेश गुप्ता गोरखपुर महानगर
कमलेश श्रीवास्तव को अयोध्या महानगर, संजीव सिंह को अयोध्या, अवधेश कटियार को उन्नाव, राजेश गुप्ता को गोरखपुर महानगर, युधिष्ठिर सिंह को गोरखपुर, जगदंबा लाल श्रीवास्तव को संतकबीरनगर, विवेकानंद मिश्रा को बस्ती, कन्हैया पासवान को सिद्धार्थनगर, भूपेंद्र सिंह को देवरिया, दुर्गेश राय को कुशीनगर, कृष्ण पाल को आजमगढ़, सूरज श्रीवास्तव को लालगंज, नुपुर अग्रवाल को मऊ, संजय यादव को बलिया, विद्या सागर राय को वाराणसी महानगर, हंसराज विश्वकर्मा को वाराणसी.

सुनील सिंह गाजीपुर के जिलाध्यक्ष
सुनील सिंह को गाजीपुर, आशीष श्रीवास्तव को प्रतापगढ़, दीपक मिश्रा को भदोही, पुष्पराज सिंह को जौनपुर, रामविलास पाल को मछलीशहर, एसआर वर्मा को सुल्तानपुर, राम प्रसाद मिश्रा को अमेठी, काशीनाथ को चंदौली, विनोद प्रजापति को प्रयागराज यमुनापार, कविता पटेल को प्रयागराज गंगापार, राजेंद्र मिश्रा को प्रयागराज महानगर, धर्मराज मौर्य को कौशांबी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है.

बृजभूषण सिंह को मिर्जापुर, नंदलाल को सोनभद्र, संजीव गुप्ता को इटावा, वीर सिंह भदौरिया को कन्नौज, रूपेश गुप्ता को फर्रूखाबाद, मुखलाल पाल को फतेहपुर, भुवन प्रकाश गुप्ता को औरैया, संजय सिंह को बांदा, अवधेश गुप्ता को महोबा, लवकुश चतुर्वेदी चित्रकूट जिलाध्यक्ष, सुनील पाठक हमीरपुर, उर्विजा दीक्षित जालौन जिलाध्यक्ष, राजकुमार जैन ललितपुर, मनीष शुक्ला कानपुर देहात अध्यक्ष, कानपुर ग्रामीण दिनेश कुशवाहा, कानपुर महानगर उत्तर दीपू पांडे, कानपुर महानगर दक्षिण से शिवराम सिंह को, आगरा महानगर भानू महाजन, गिरिराज कुशवाहा आगरा अध्यक्ष, मथुरा महानगर घनश्याम लोधी,. निर्भय पांडेय मथुरा जिलाध्यक्ष, फिरोजाबाद महानगर से राकेश शंखवार, उदय सिंह फिरोजाबाद अध्यक्ष, संदीप जैन एटा, शरद महेश्वरी हाथरस जिलाध्यक्ष बनाए गए, राहुल चतुर्वेदी मैनपुरी, केपी सिंह कासगंज जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

मेरठ के जिलाध्यक्ष भी बदले गए
राजीव गुप्ता बदायूं जिलाध्यक्ष, शिल्पी गुप्ता शाहजहांपुर महानगर अध्यक्ष बनीं, केसी मिश्रा शाहजहांपुर के बीजेपी जिलाध्यक्ष, संजीव प्रताप सिंह पीलीभीत, राजीव शर्मा अलीगढ़ महानगर, कृष्णपाल सिंह लाला को अलीगढ़, सुरेश जैन मेरठ महानगर, शिवकुमार राणा मेरठ अध्यक्ष, संजीव शर्मा गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष बनाए गए, सत्यपाल प्रधान को गाजियाबाद, मनोज गुप्ता को नोएडा महानगर, गजेंद्र मावी को नोएडा अध्यक्ष, हरेंद्र सिंह रिक्कू को संभल, नरेश तोमर को हापुड़, शामली से तेजेंद्र निर्वाल को बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- यूपी बीजेपी ने बदले 50 जिलाध्यक्ष, ब्रज से बुंदेलखंड तक बड़ा बदलाव, देखें लिस्ट

UP BJP List: यूपी बीजेपी ने 50 जिलाध्यक्ष बदले, लोकसभा चुनाव के पहले बड़ा बदलाव

Trending news