योगी सरकार पर हमलावर हुआ माफिया अतीक का बेटा, कहा-उन्होंने हमारा घर तोड़ा है हौसला नहीं

असदुद्दीन ओवैसी के साथ मंच पर माइक संभालते ही अतीक का बेटा Ali सरकार पर हमलावर हुआ. माफिया अतीक अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने जमकर योगी सरकार पर हमला बोला. अतीक का बेटा योगी सरकार के अधिकारियों को धमकी देते नजर आया. अली ने शायराना अंदाज में अधिकारियों और सरकार को धमकाते हुए कहा-उन्होंने हमारे घर को तोड़ा है और अब हमारा हौसला तोड़ना चाहते हैं. हमारा हौसला कभी नहीं टूटेगा. समय आने पर घर गिराने वाले अधिकारियों से एक-एक ईंट वापस लगवाएंगे.

योगी सरकार पर हमलावर हुआ माफिया अतीक का बेटा, कहा-उन्होंने हमारा घर तोड़ा है हौसला नहीं
Source: ज़ी मीडिया ब्‍यूरो