Surya Grahan and Chandra Grahan 2023 full list: धार्मिक और खगोलीय दोनों के लिहाज से ग्रहण बेहद अहम भूमिका है. साल 2023 में चार ग्रहण पड़ने जा रहे हैं, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं. पहला ग्रहण सूर्यग्रहण होगा. हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा. आइए देखते हैं कि इस साल सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण किस-किस तारीख को पड़ रहे हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

Surya Grahan, Chandra Grahan: 2023 में ग्रहणों की लिस्ट  (List of Eclipses in 2023)
20 अप्रैल: सूर्य ग्रहण 
5 मई: चंद्र ग्रहण 
14 अक्टूबर, शनिवार: सूर्य ग्रहण 
28-29 अक्टूबर, शनिवार: चंद्र ग्रहण 


2023 में का पहला ग्रहण (सूर्यग्रहण 2023) : Surya Grahan 2023: First Solar Eclipse Of This Year
साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2023) 20 अप्रैल को सुबह 7:04 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक होगा. ऑस्ट्रेलिया, पूर्व और दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका और हिंद महासागर से दिखाई देगा. हालांकि ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. भारतीय इसे दूसरे देशों से लाइव टेलीकास्ट के जरिए देख सकते हैं. 


2023 का दूसरा सूर्यग्रहण: Surya Grahan 2023: Second Solar Eclipse Of This Year
14 अक्टूबर को साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा, लेकिन भारत में यह दिखाई नहीं देगा. लोग लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं. 


2023 का पहला चंद्रग्रहण  (Chandra Grahan 2023: First Lunar Eclipse Of This Year)
साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, 2023 को होगा. यह उपच्छाया ग्रहण है जो नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकेगा. 


2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण: तिथि, समय और सूतक समय (Chandra Grahan 2023: Second Lunar Eclipse Of This Year)
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत समय के अनुसार 29 अक्टूबर 2023 को लगेगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण है.
नई दिल्ली में आंशिक चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण प्रारंभ: 1 बजकर 6 मिनट
चंद्र ग्रहण समाप्त: 2 बजकर 22 मिनट पर


सूतक प्रारंभ: 28 अक्टूबर दोपहर 2 बजकर 52 मिनट
सूतक समाप्त: 2 बजकर 22 मिनट पर. 
यह आंशिक चंद्र ग्रहण भारत के विभिन्न शहरों से दिखाई देगा.


Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि जी यूपी-यूके किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.