UP Opinion Poll 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर Zee Media और DesignBoxed ने देश का अब तक का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल किया है. इस सर्वे का सैंपल साइज 11 लाख है. यानी जी मीडिया और डिजाइनबॉक्स्ड ने 11 लाख लोगों से यूपी चुनाव 2022 को लेकर तमाम मुद्दों पर फीडबैक लिया है. एक-एक सीट का विस्तृत और गहराई से सर्वे किया गया है. हम आपको बता दें कि यह सिर्फ ओपिनियन पोल है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 11 लाख लोगों की राय शामिल की गई है. चुनाव में जनता की राय सर्वोपरि होती है. इस ओपिनियन पोल को किसी भी प्रकार से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश ना समझा जाए. ये सर्वे 19 जनवरी 2022 को zee उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के चैनल पर प्रसारित हुआ था.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

UP Opinion Poll 2022:पश्चिमी यूपी में BJP को SP-RLD गठबंधन और किसान आंदोलन से नुकसान


अब यदि यूपी चुनाव 2022 को लेकर Zee Media और DesignBoxed के सर्वे की बात करें तो इसमें राज्य में एक बार फिर योगी सरकार की वापसी होती दिख रही है. सर्वे के मुताबिक अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी गठबंधन 2017 के मुकाबले 2022 में बेहतर प्रदर्शन जरूर करता दिखाई पड़ रहा है, लेकिन बहुमत के आंकड़े से बहुत दूर रह जा रहे हैं. इस सर्वे में भाजपा अपने 2017 के प्रचंड बहुमत को तो नहीं हासिल करती दिख रही लेकिन पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है.


Zee Media के सर्वे में योगी-योगी बोल रहा बुंदेलखंड, SP के मुकाबले BJP कोसों आगे


 


साल 2017 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों को प्राप्त वोट शेयर निम्नवत था


भाजपा को 40% वोट शेयर मिला था
सपा को 22% वोट शेयर मिला था
कांग्रेस को 6% वोट शेयर मिला था
बसपा को 22% वोट शेयर मिला था
अन्य को 10% वोट शेयर मिला था


साल 2022 के विधानसभा चुनाव में Zee Media और DesignBoxed का सर्वे क्या कहता है?


भाजपा को 41% वोट शेयर मिलने का अनुमान
सपा को 34% वोट शेयर मिलने का अनुमान
कांग्रेस को 6% वोट शेयर मिलने का अनुमान
बसपा को 10% वोट शेयर मिलने का अनुमान
अन्य को 9% वोट शेयर मिलने का अनुमान


अवध क्षेत्र में BJP का हल्ला बोल,यहां के लोगों को CM पद पर अखिलेश नहीं योगी पसंद हैं


साल 2017 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टियों को प्राप्त सीटें निम्नवत हैं


भाजपा को 312 सीटें मिली थीं
सपा को 47 सीटें मिली थीं
कांग्रेस को 07 सीटें मिली थीं
बसपा को 19 सीटें मिली थीं
अन्य को 18 सीटें मिली थीं


साल 2022 के विधानसभा चुनाव में Zee Media और DesignBoxed का सर्वे क्या कहता है?


भाजपा को 245-267 सीटें मिलने का अनुमान
सपा को 125-148 सीटें मिलने का अनुमान
कांग्रेस को 03-07 सीटें मिलने का अनुमान
बसपा को 05-09 सीटें मिलने का अनुमान
अन्य को 02-06 सीटें मिलने का अनुमान


पूर्वांचल में CM Yogi और BJP लोगों की पहली पसंद, जानें अखिलेश और सपा का हाल


मुख्यमंत्री पद के लिए यूपी के 47% लोगों की पसंद योगी आदित्यनाथ
जी मीडिया के सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री पद के लिए उत्तर प्रदेश के लोगों की पहली पसंद योगी आदित्यनाथ हैं. उन्हें यूपी के 47 प्रतिशत लोग फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. उत्तर प्रदेश के 33 प्रतिशत लोग अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं. वहीं, मायावती को यूपी के 9 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा को सिर्फ 5 प्रतिशत लोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं.


WATCH LIVE TV