WFI Election 2023 : पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन के बीच भारतीय कुश्‍ती संघ (WFI) के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. चुनाव में सबकी निगाहें निर्वतमान अध्‍यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबियों पर रहेगी. खुद बृजभूषण शरण सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे. बता दें कि कुश्‍ती संघ का चुनाव 6 जुलाई को होगा. उसी दिन मतदान डाले जाएंगे, उसी दिन नतीजे भी जारी हो जाएंगे. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

पहलवानों ने खोला था मोर्चा 
बता दें कि साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया समेत कई बड़े पहलवान कुश्‍ती संघ के निर्वतमान अध्‍यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. कुश्‍ती संघ के निर्वतमान अध्‍यक्ष व भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाकर पहलवान धरना दे रहे थे. साथ पहलवानों की मांग थी कुश्‍ती संघ का चुनाव कराया जाए. इसके अलावा बृज भूषण शरण सिंह के चुनाव लड़ने पर भी आपत्ति जताई थी. इस बीच चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया. 


इन पदों के लिए होने हैं चुनाव
पद                     रिक्‍त संख्‍या 

अध्यक्ष                    1
वरिष्ठ उपाध्यक्ष         1
उपाध्यक्ष                 1
महासचिव               1
कोषाध्यक्ष                1
संयुक्त सचिव            2
कार्यकारी सदस्य      5




Love Jihad Hindu mahapanchayat: उत्तरकाशी छोड़ रहे मुस्लिम व्यापारी! Love Jihad पर 15 जून को क्या होने वाला है? VIDEO