इस वीडियो में जानेंगे 8 जुलाई के दिन इतिहास में क्या-क्या महत्वपूर्ण हुआ जिनका जानना आप सभी के लिए जरूरी हो सकता है . 1497: पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा अपने जहाज से समुद्र के रास्ते भारत आने वाले पहले यूरोपीय बने. 1776: कर्नल जॉन निक्सन ने पहली बार अमेरिका में स्वतंत्रता की घोषणा को सार्वजनिक रूप से पढ़ा. 1792: फ्रांस ने परशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी. 1836: महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन रिसर्च करने सेंट हेलेना पहुंचे थे. 1914: वामपंथी नेता और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ज्योति बसु का जन्म हुआ था.1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद कर दिऐ थे. 1967: पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की सलाहाकार और बहन फातिमा जिन्ना का निधन. 1972: कप्तान के रूप में भारतीय क्रिकेट को नई गति देने वाले खिलाड़ी सौरव गांगुली का जन्म. 1994: उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन. 2007: पूर्व प्रधानमंत्री और समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन. 2016: पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार का निधन हुआ.