नई दिल्‍ली: देश के कई राज्‍यों में मानसून जमकर सक्रिय है, जिसके कारण कुछ जगहों पर भारी बारिश और भूस्‍खलन (Heavy Rains-Landslide) के कारण हालात खराब हैं. दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में भी बादल जमकर बरस रहे हैं. इसके अलावा पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश के चलते दिल्ली में यमुना नदी इस वक्त उफान पर है. 


यमुना में छोड़ा गया पानी 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

बुधवार को हरियाणा के यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज से दिल्ली (Delhi) की तरफ तकरीबन 1 लाख 59 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. जिस वजह से यमुना नदी में  पानी का बहाव तेज होता गया और राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर (Water Level) शुक्रवार को खतरे के निशान (Danger Mark) को पार कर गया था. हालांकि अब भी यह जल स्तर खतरे के निशान के करीब ही है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर अभी और बढ़ सकता है.


 



यह भी पढ़ें: Coronavirus के मामले फिर बढ़े, बीते 24 घंटे में सामने आए 41,831 केस; हुई 541 लोगों की मौत


बाढ़ की चेतावनी 


अधिकारियों ने बताया है कि दिल्ली प्रशासन (Delhi Administration) ने शुक्रवार को बाढ़ की चेतावनी दी है. साथ ही यमुना से सटे मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं, क्योंकि राजधानी में नदी ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बीच 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गई थी.