SSC GD Constable 2021 Recruitment Final Result Out: एसएससी जीडी कॉन्सटेबल से जुड़ी बड़ी अपडेट है. दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने हाल ही में कांस्टेबल जीडी भर्ती 2021 (Constable GD Recruitment 2021) के तहत असम राइफल्स परीक्षा, सीएपीएफ, एनआईए और एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) में कांस्टेबल (जीडी) का रिजल्ट अंतिम अंक के साथ अपलोड किया है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर  ssc.nic जाकर अपने फाइनल मार्क्स देख और डाउनलोड कर सकते हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

कैंडिडेट्स डैशबोर्ड पर रिजल्ट/मार्क्स लिंक पर क्लिक करके अंक चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा. अभ्यर्थी ध्यान दें कि यह सुविधा केवल 15 दिनों के लिए उपलब्ध होगी. कैंडिडेट्स 23 नवंबर 2022 से 7 दिसंबर 2022 तक नोटिफिकेशन चेक कर सकेंगे. 


महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत - 17/07/2021
ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट - 31/08/2021
परीक्षा शुल्क की लास्ट डेट - 2/09/2021
सीबीटी एग्जाम डेट - 16/11/2021 से लेकर 15/12/2021
आंसर-की अवेलेबल - 24/12/2021 से लेकर 31/12/2021
परीक्षा परिणाम अवेलेबल - 25/03/2022
लास्ट आंसर-की अवेलेबल - 28/03/2022
मार्क्स अवेलेबल- 31/03/2022
पीईटी/पीएसटी एग्जाम डेट्स -18/05/2022 से  लेकर 9/06/2022
एडमिट कार्ड अलेवेबल -  7/05/2022
डीएमई एग्जाम डेट्स - 12/09/2022 से लेकर 4/10/2022
एडमिट कार्ड अलेवेबल - 3/09/2022
लास्ट आंसर-की अवेलेबल - 8/11/2022
मार्क्स अवेलेबल- 23/11/2022


एप्लीकेशन फीस
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स - 100 रुपये
एससी, एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स और सभी वर्ग की महिला कैंडिडेट्स - 0
परीक्षा शुल्क का भुगतान का माध्यम -डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई चालान


आयु सीमा
1 अगस्त 2021 तक
न्यूनतम आयु - 18 साल
अधिकतम आयु - 23 साल 
एसएससी जीडी कांस्टेबल नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई थी. 


वैकेंसी डिटेल
इस भर्ती के तहत कुल 25271 पदों को भरा जाना है. इसमें मेल कैंडिडेट्स के लिए 22424 और महिला कैंडिडेट्स के लिए 2847 पद रिजर्व हैं. 


योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की योग्यता. 


ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं. 
लॉगिन करने के लिए अपनी डिटेल्स दर्ज करें.
इसके बाद जीडी कॉन्स्टेबल 2021 के अंक चेक करें.
डाउनलोड करें और आगे के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें.