रांची: एनडीए झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 11 पर आगे चल रहा है, जबकि विपक्षी गठबंधन यहां से पिछड़ता हुआ दिख रहा है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन भाजपा के सुनील सोरेन से 17,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

 



एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री और जीवीएम-पी के अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी भाजपा की अन्नपूर्णा देवी से 70,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और खूंटी से भाजपा उम्मीदवार अर्जन मुंडा कांग्रेस उम्मीदवार कालीचरण मुंडा से 600 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं.


केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा कांग्रेस के गोपाल साहू से 50,000 वोटों से आगे चल रहे हैं.  रांची में भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ 50,000 मतों से आगे चल रहे हैं.