कुल्लू मनाली समेत ये 8 टूरिस्ट प्लेस, जहां मानसून में जाकर फंस जाते हैं लोग

Worst Place To Visit In Monsoon: मानसून भारत में प्रकृति का एक नायाब रूप है, लेकिन हर जगह इसकी खूबसूरती का आनंद नहीं लिया जा सकता. जहां कुछ स्थान मानसून के दौरान हरे-भरे हो जाते हैं, वहीं कुछ अन्य जगहों पर भूस्खलन, बाढ़ और सड़क बंद होने जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं. यहां हम आपको ऐसे ही 8 जगहों के बारे में यहां बता रहे हैं.

शारदा सिंह Wed, 26 Jun 2024-10:12 am,
1/8

हिमाचल प्रदेश

मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन का खतरा काफी बढ़ जाता है. भारी बारिश सड़कों को अवरुद्ध कर सकती है, जिससे आप रास्ते में फंस सकते हैं. 

2/8

लद्दाख

लद्दाख घूमने का सबसे अच्छा समय गर्मियों के महीनों में होता है. मानसून के दौरान, यहां काफी ठंड, भारी बारिश के साथ हिमपात होने की संभावना होती है, जिससे सड़कें बंद हो जाती हैं.

3/8

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह मानसून के दौरान समुद्री तूफान बहुत ज्यादा आते हैं. जिसके कारण यहां सी एडवेंचर पूरी तरह से बंद हो जाते हैं.

4/8

मुनस्यारी, उत्तराखंड

मुनस्यारी एक खूबसूरत जगह है, लेकिन मानसून के दौरान यहां भारी बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है. 

5/8

कुर्ग, कर्नाटक

कोडागू या कुर्ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. हालांकि, मानसून के दौरान यहां बहुत अधिक बारिश होती है, जिससे झरने उग्र हो जाते हैं और कई सड़कें बंद हो जाती हैं.

6/8

चेरापूंजी, मेघालय

चेरापूंजी दुनिया की सबसे अधिक वर्षा वाली जगहों में से एक है. मानसून के दौरान तो यहां बारिश का कहर और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना रहता है.

7/8

स्पीति घाटी, हिमाचल प्रदेश

स्पीति घाटी की यात्रा के लिए गर्मियों का मौसम सबसे अच्छा होता है. मानसून के दौरान यहां भारी बर्फबारी हो सकती है, जिससे रास्ते बंद हो जाते हैं. 

 

8/8

कुल्लू मनाली, हिमाचल प्रदेश

मानसून के दौरान कुल्लू मनाली में भूस्खलन का खतरा अधिक होता है. जिससे कई बार हफ्तों भर तक सड़कें बंद हो जाती हैं.

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link